राजस्थान के सबसे लंबे पुल की टेस्टिंग:पूरी रात एक-एक कर डंपर उतरेंगे, मजबूती के लिए ब्रिज का झुकाव देखेंगे अधिकारी

राजस्थान के सबसे लंबे पुल की टेस्टिंग:पूरी रात एक-एक कर डंपर उतरेंगे, मजबूती के लिए ब्रिज का झुकाव देखेंगे अधिकारी

टोंक के पास से गुजर रही बनास नदी पर बनाए गए राजस्थान के सबसे लंबे पुल की मजबूती जांचने में लिए 24 घंटे 9 डंपर खड़े किए गए थे। बुधवार को पुल पर खड़े किए 243 टन वजनी 9 डंपरों को अब उतारना शुरू कर दिया है। पहला डंपर आज रात 9 बजे उतार दिया गया। इसके बाद एक-एक घंटे में डंपर उतारने की प्रक्रिया की जाएगी। पूरी रात चलेगी प्रक्रिया मौके पर मौजूद PDW के JEN ताराचंद बैरवा ने बताया कि लोड टेस्टिंग प्रक्रिया के तहत आज रात 9 बजे के बाद पुल पर बुधवार को खड़े किए गए 9 डंपरों में से पहला डंपर पुल से नीचे उतार लिया। हर एक घंटे बाद एक एक डंपर उतारा जाएगा। इस प्रकिया में शुक्रवार सुबह 6 बज जाएंगे। उसके 24 घंटे बाद फिर पुल का डिफ्लेक्शन कितना रिकवर हुआ, यह जांचा जाएगा। अब समझिए कैसे जांचेंगे पुल की मजबूती करोड़ों की लागत से बना है पुल

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *