जालंधर में CM दौरे से पहले आतंकी पकड़ा:पुलिस का दावा-नवांशहर का रहने वाला, ग्रेनेड का स्पलायर, ISI के संपर्क में था, पूछताछ जारी

जालंधर में CM दौरे से पहले आतंकी पकड़ा:पुलिस का दावा-नवांशहर का रहने वाला, ग्रेनेड का स्पलायर, ISI के संपर्क में था, पूछताछ जारी

पंजाब में ब्लास्ट करने और ग्रेनेड हमले में स्पलायक को जालंधर पुलिस ने अरेस्ट करने का दावा किया है। आरोपी की अरेस्ट का कोई फोटो-वीडियो जारी नहीं किया गया है। ये दावा सीएम के जालंधर दौरे से ऐन मौके पर किया गया है।
सीएम के दौरे से पहले जालंधर के BSF पंजाब हेडक्वार्टर के बाहर धमका हो चुका है। पुलिस का दावा है कि इसे लेकर जांच चल रही थी कि जमशेर इलाके से सफलता हाथ लगी और नवांशहर के बंगा का रहने वाला दविंदर काबू किया।
उसने कबूल किया वह ISI के संपर्क में था और ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से आए ग्रेनेड रिसीव कर आगे सप्लाई कर चुका है। ये भी शक है कि चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर पर हुए हमले में इस्तेमाल ग्रेनेड इसी ने सप्लाई किया था। हालांकि आन रिकॉर्ड पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
जांच एजेंसियों के मुताबिक, दविंदर पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर बम धमाकों की साजिश को अंजाम देने पहुंचा था और पूछताछ में उसने कबूल किया है कि उसे विस्फोटक सामग्री और ग्रेनेड ड्रोन के जरिए सप्लाई किए गए थे, हालांकि दविंदर बार-बार यही दावा कर रहा है कि उसे केवल डिलीवरी मिली थी और टारगेट की जानकारी नहीं दी गई थी।

फगवाड़ा बस अड्डा धमाके में भी हाथ का शक
जांच में सामने आया है कि फरवरी में फगवाड़ा बस अड्डे के पास हुए बम धमाके में भी उसका हाथ था, 1 अप्रैल को चंडीगढ़ स्थित पंजाब बीजेपी मुख्यालय पर फेंके हैंड ग्रेनेड की सप्लाई भी उसी ने की थी, एजेंसियों को दविंदर के तार पुर्तगाल व जर्मनी में बैठे हैंडलर्स से जुड़े मिले हैं और ब्लास्ट मामले में पंजाब पुलिस ने दिल्ली में एक संदिग्ध को राउंडअप किया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *