हरियाणा के रेवाड़ी जिले के बावल के आईएमटी क्षेत्र में स्थित सोलर कंपनी में अचानक धमाके के साथ आग लग गई। जिससे हड़कंप मच गया तथा आसपास की कंपनियों में भी आग का डर सताने लगा। रात करीब सवा 11 बजे लगी आग देखते ही देखते आग ने भंयकर रूप धारण कर लिया। आग की सूचना के बाद फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची। रातभर आग पर काबू पाए जाने के प्रयास जारी रहे। सुबह करीब 6 बजे तक आग फायर बिग्रेड की 12 गाड़ियों से आग बुझाने के प्रयास जारी थे। हम इस समाचार को लगातार अपडेट कर रहे है…


