पारा 41 डिग्री तक, दिन में कम निकल रहे लोग:छिंदवाड़ा में हल्का भोजन, खूब पानी पीने की सलाह; बिजली की समस्या बढ़ी

पारा 41 डिग्री तक, दिन में कम निकल रहे लोग:छिंदवाड़ा में हल्का भोजन, खूब पानी पीने की सलाह; बिजली की समस्या बढ़ी

छिंदवाड़ा: जिले में गर्मी लगातार लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। शनिवार को जिले में तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दिनभर लोग बेहाल नजर आए। दोपहर के समय शहर की सड़कें सूनी दिखाई दीं और लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। AMFU छिंदवाड़ा के दर्ज किए गए मौसम आंकड़ों के अनुसार बीते दिन का अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं ड्राई बल्ब तापमान (DBT) 38.6 डिग्री और वेट बल्ब तापमान (WBT) 23.2 डिग्री दर्ज किया गया। उत्तर-पश्चिम दिशा से हवाएं चलती रहीं, जबकि जिले में बारिश दर्ज नहीं हुई। तेज गर्मी के चलते दोपहर में बाजारों और प्रमुख मार्गों पर सामान्य दिनों की तुलना में कम आवाजाही दिखाई दी। लोग गर्म हवाओं और तेज धूप से बचने के लिए सिर ढंककर निकलते नजर आए। जल संकट और बिजली समस्या भी बढ़ा रही परेशानी
गर्मी बढ़ने के साथ जिले के कई क्षेत्रों में जलस्तर गिरने लगा है, जिससे पेयजल संकट भी गहराता जा रहा है। जुन्नारदेव, परासिया और तामिया सहित कई क्षेत्रों में लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं लगातार बढ़ती बिजली खपत के कारण कई इलाकों में बिजली ट्रिपिंग और कटौती की शिकायतें भी सामने आ रही हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक तेज धूप में बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। साथ ही पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने और बच्चों एवं बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *