तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष रामचंदर राव को लगा झटका, पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट

तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष रामचंदर राव को लगा झटका, पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट

तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष (Telangana BJP President) एन. रामचंदर राव (N. Ramchander Rao) को बड़ा झटका लगा है। हैदराबाद पुलिस (Hyderabad Police) ने उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया है। राव को आज, शनिवार, 18 अप्रैल को हाउस अरेस्ट किया गया। इस फैसले के बाद उनके घर के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई है।

किस वजह से हुए हाउस अरेस्ट?

लोकसभा में संविधान के 131वें संशोधन विधेयक के पास नहीं होने के बाद बीजेपी द्वारा राज्य में कांग्रेस पार्टी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया। इसके बाद राव ने तेलंगाना में कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए राज्य में प्रदर्शन करने की अपील की। ऐसे में हैदराबाद पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए राव को आज तारनाका स्थित उनके घर में हाउस अरेस्ट करते हुए उनके घर के बाहर पुलिस तैनात कर दी। पुलिस का दावा है कि प्रदर्शन से राज्य में अशांति फैल सकती थी, इसलिए एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया गया।

राव ने पुलिस पर लगाया जबरन कैद करने का आरोप

राव ने फोन पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि पुलिस ने उन्हें जबरन कैद कर लिया है। उन्होंने कांग्रेस पर लोकतंत्र का गला घोंटने और विपक्ष को दबाने का आरोप लगाया। राव ने विधेयक के पास नहीं होने को कांग्रेस की असफलता करार दिया, जो महिलाओं, पिछड़ों और सामान्य वर्ग के हितों की रक्षा नहीं कर सकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *