बिहार की राजनीति में अपने अलग अंदाज और अनोखे अंदाज के लिए चर्चा में रहने वाले तेज प्रताप यादव अब एक नए अवतार में नजर आने वाले हैं। कभी ब्लॉगिंग करते, कभी संत का रूप धारण करते और कभी पायलट बनकर सुर्खियां बटोरने वाले तेज प्रताप अब भोजपुरी इंडस्ट्री के बड़े रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ का हिस्सा बनने जा रहे हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री का नया रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ जल्द लॉन्च होने वाला है। इस शो में भोजपुरी सिनेमा और राजनीति से जुड़े कई चर्चित चेहरे एक साथ नजर आएंगे। शो में पवन सिंह, दिनेश लाल यादव, आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी जैसे बड़े सितारे शामिल होंगे। वहीं सबसे ज्यादा चर्चा तेज प्रताप यादव की एंट्री को लेकर हो रही है। फैंस को देखने मिलेगा सितारों का असली अंदाज रियलिटी शो के जरिए दर्शकों को भोजपुरी सितारों की जिंदगी को बेहद करीब से देखने का मौका मिलेगा। शो में कलाकारों की प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ उनकी पर्सनल लाइफ के कई अनदेखे पहलुओं को भी दिखाया जाएगा। बताया जा रहा है कि शो में कई ऐसे किस्से, अनुभव और खुलासे सामने आएंगे, जिनसे अब तक फैंस अनजान रहे हैं। यही वजह है कि शो को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
मनोरंजन, मस्ती और इमोशनल मोमेंट का तड़का ‘भोजपुरी बवाल’ में सिर्फ ग्लैमर ही नहीं, बल्कि सितारों के बीच मस्ती, बातचीत, भावुक पल और पर्दे के पीछे की जिंदगी भी दिखाई जाएगी। शो में कलाकारों के बीच की दोस्ती, संघर्ष और निजी जिंदगी से जुड़े कई पहलुओं को मनोरंजक अंदाज में पेश किया जाएगा। भोजपुरी दर्शकों के लिए यह शो एक बड़ा एंटरटेनमेंट पैकेज माना जा रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि राजनीति और भोजपुरी इंडस्ट्री के ये चर्चित चेहरे पर्दे पर कितना बवाल मचाते हैं। बिहार की राजनीति में अपने अलग अंदाज और अनोखे अंदाज के लिए चर्चा में रहने वाले तेज प्रताप यादव अब एक नए अवतार में नजर आने वाले हैं। कभी ब्लॉगिंग करते, कभी संत का रूप धारण करते और कभी पायलट बनकर सुर्खियां बटोरने वाले तेज प्रताप अब भोजपुरी इंडस्ट्री के बड़े रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ का हिस्सा बनने जा रहे हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री का नया रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ जल्द लॉन्च होने वाला है। इस शो में भोजपुरी सिनेमा और राजनीति से जुड़े कई चर्चित चेहरे एक साथ नजर आएंगे। शो में पवन सिंह, दिनेश लाल यादव, आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी जैसे बड़े सितारे शामिल होंगे। वहीं सबसे ज्यादा चर्चा तेज प्रताप यादव की एंट्री को लेकर हो रही है। फैंस को देखने मिलेगा सितारों का असली अंदाज रियलिटी शो के जरिए दर्शकों को भोजपुरी सितारों की जिंदगी को बेहद करीब से देखने का मौका मिलेगा। शो में कलाकारों की प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ उनकी पर्सनल लाइफ के कई अनदेखे पहलुओं को भी दिखाया जाएगा। बताया जा रहा है कि शो में कई ऐसे किस्से, अनुभव और खुलासे सामने आएंगे, जिनसे अब तक फैंस अनजान रहे हैं। यही वजह है कि शो को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
मनोरंजन, मस्ती और इमोशनल मोमेंट का तड़का ‘भोजपुरी बवाल’ में सिर्फ ग्लैमर ही नहीं, बल्कि सितारों के बीच मस्ती, बातचीत, भावुक पल और पर्दे के पीछे की जिंदगी भी दिखाई जाएगी। शो में कलाकारों के बीच की दोस्ती, संघर्ष और निजी जिंदगी से जुड़े कई पहलुओं को मनोरंजक अंदाज में पेश किया जाएगा। भोजपुरी दर्शकों के लिए यह शो एक बड़ा एंटरटेनमेंट पैकेज माना जा रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि राजनीति और भोजपुरी इंडस्ट्री के ये चर्चित चेहरे पर्दे पर कितना बवाल मचाते हैं।


