बैलेट पेपर से होगा सशक्त स्थायी समिति का चुनाव:सभी 15 निकायों में 30 मई को वोटिंग, इसी दिन रिजल्ट भी आएगा

बैलेट पेपर से होगा सशक्त स्थायी समिति का चुनाव:सभी 15 निकायों में 30 मई को वोटिंग, इसी दिन रिजल्ट भी आएगा

नालंदा जिले के सभी 15 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों के चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गई है। आगामी 30 मई को होने वाला यह चुनाव पूरी तरह बैलेट पेपर यानी मतपत्र के जरिए संपन्न कराया जाएगा। इस महत्वपूर्ण चुनाव को लेकर स्थानीय स्तर पर सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। अलग-अलग गुटों के बीच जोड़-तोड़ की राजनीति तेज हो चुकी है। प्रशासनिक स्तर पर चुनाव को लेकर रूपरेखा तय कर दी गई है। उप निर्वाचन पदाधिकारी अवधेश कुमार ने बताया कि सभी निकायों के सदस्यों को चुनाव से संबंधित पत्र जारी कर दिए गए हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मतदान हॉल में वार्ड पार्षदों का प्रवेश सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगा। मतदान की प्रक्रिया शुरू होने से पहले संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा सभी पार्षदों को वोटिंग के नियमों और पूरी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इसके तुरंत बाद नामांकन का दौर शुरू होगा। वोटिंग के तुरंत बाद होगी काउंटिंग चुनाव की पारदर्शिता को बनाए रखने के लिए यह व्यवस्था की गई है। जिस निकाय में जितने पद होंगे, वहां उतने ही बैलेट बॉक्स रखे जाएंगे। इसी कड़ी में बिहारशरीफ नगर निगम में सात सदस्यों का चुनाव होना है, जिसके लिए वहां सात बैलेट बॉक्स लगाए जाएंगे। वहीं, जिले के अन्य 14 निकायों में तीन-तीन सदस्यों के चुनाव के लिए तीन-तीन बैलेट बॉक्स की व्यवस्था की जाएगी। पार्षदों को मतपत्र पर अपने पसंदीदा प्रत्याशी के नाम के आगे केवल टिक मार्क लगाना होगा। मतदान संपन्न होने के तुरंत बाद अधिकारियों की देखरेख में मतों की गिनती की जाएगी और विजेताओं के नामों की घोषणा कर उन्हें प्रमाणपत्र के साथ पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। सर्वसम्मति से चुनाव के लिए बुलाई जा सकती है बैठक इस चुनाव के लिए प्रशासन की ओर से मतदान केंद्रों का भी निर्धारण कर दिया गया है। बिहारशरीफ नगर निगम के लिए स्मार्ट सिटी सभागार में चुनाव कराया जाएगा। वहीं, हिलसा, इस्लामपुर और राजगीर में नगर परिषद कार्यालय को मतदान केंद्र बनाया गया है। इसके अलावा अस्थावां, गिरियक, हरनौत, पावापुरी, रहुई, एकंगरसराय, नालंदा, परवलपुर, सरमेरा और सिलाव के नगर पंचायत सभा कक्ष में चुनाव संपन्न होगा, जबकि चंडी निकाय के लिए प्रखंड कार्यालय में मतदान की व्यवस्था की गई है। इधर, जिले के सबसे बड़े निकाय बिहारशरीफ नगर निगम में सात सीटों पर कब्जे को लेकर मेयर और वार्ड पार्षदों के बीच आपसी तालमेल बिठाने की कोशिशें चरम पर हैं। राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा जोरों पर है कि सर्वसम्मति बनाने के उद्देश्य से चुनाव से ठीक एक दिन पहले 29 मई को एक संयुक्त बैठक बुलाई जा सकती है। सूत्रों के अनुसार, नगर निगम की सात सीटों के लिए एक खास सामाजिक समीकरण तैयार करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके तहत आपसी तालमेल से दो अनुसूचित जाति, दो यादव, एक कुशवाहा, एक अति पिछड़ा और एक अल्पसंख्यक सदस्य को समिति में जगह देने की रणनीति बनाई जा रही है। इस फॉर्मूले के जरिए सभी वर्गों को साधकर सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न कराने की तैयारी है, हालांकि इस रणनीति की असली परीक्षा नामांकन के बाद ही तय होगी। नालंदा जिले के सभी 15 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों के चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गई है। आगामी 30 मई को होने वाला यह चुनाव पूरी तरह बैलेट पेपर यानी मतपत्र के जरिए संपन्न कराया जाएगा। इस महत्वपूर्ण चुनाव को लेकर स्थानीय स्तर पर सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। अलग-अलग गुटों के बीच जोड़-तोड़ की राजनीति तेज हो चुकी है। प्रशासनिक स्तर पर चुनाव को लेकर रूपरेखा तय कर दी गई है। उप निर्वाचन पदाधिकारी अवधेश कुमार ने बताया कि सभी निकायों के सदस्यों को चुनाव से संबंधित पत्र जारी कर दिए गए हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मतदान हॉल में वार्ड पार्षदों का प्रवेश सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगा। मतदान की प्रक्रिया शुरू होने से पहले संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा सभी पार्षदों को वोटिंग के नियमों और पूरी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इसके तुरंत बाद नामांकन का दौर शुरू होगा। वोटिंग के तुरंत बाद होगी काउंटिंग चुनाव की पारदर्शिता को बनाए रखने के लिए यह व्यवस्था की गई है। जिस निकाय में जितने पद होंगे, वहां उतने ही बैलेट बॉक्स रखे जाएंगे। इसी कड़ी में बिहारशरीफ नगर निगम में सात सदस्यों का चुनाव होना है, जिसके लिए वहां सात बैलेट बॉक्स लगाए जाएंगे। वहीं, जिले के अन्य 14 निकायों में तीन-तीन सदस्यों के चुनाव के लिए तीन-तीन बैलेट बॉक्स की व्यवस्था की जाएगी। पार्षदों को मतपत्र पर अपने पसंदीदा प्रत्याशी के नाम के आगे केवल टिक मार्क लगाना होगा। मतदान संपन्न होने के तुरंत बाद अधिकारियों की देखरेख में मतों की गिनती की जाएगी और विजेताओं के नामों की घोषणा कर उन्हें प्रमाणपत्र के साथ पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। सर्वसम्मति से चुनाव के लिए बुलाई जा सकती है बैठक इस चुनाव के लिए प्रशासन की ओर से मतदान केंद्रों का भी निर्धारण कर दिया गया है। बिहारशरीफ नगर निगम के लिए स्मार्ट सिटी सभागार में चुनाव कराया जाएगा। वहीं, हिलसा, इस्लामपुर और राजगीर में नगर परिषद कार्यालय को मतदान केंद्र बनाया गया है। इसके अलावा अस्थावां, गिरियक, हरनौत, पावापुरी, रहुई, एकंगरसराय, नालंदा, परवलपुर, सरमेरा और सिलाव के नगर पंचायत सभा कक्ष में चुनाव संपन्न होगा, जबकि चंडी निकाय के लिए प्रखंड कार्यालय में मतदान की व्यवस्था की गई है। इधर, जिले के सबसे बड़े निकाय बिहारशरीफ नगर निगम में सात सीटों पर कब्जे को लेकर मेयर और वार्ड पार्षदों के बीच आपसी तालमेल बिठाने की कोशिशें चरम पर हैं। राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा जोरों पर है कि सर्वसम्मति बनाने के उद्देश्य से चुनाव से ठीक एक दिन पहले 29 मई को एक संयुक्त बैठक बुलाई जा सकती है। सूत्रों के अनुसार, नगर निगम की सात सीटों के लिए एक खास सामाजिक समीकरण तैयार करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके तहत आपसी तालमेल से दो अनुसूचित जाति, दो यादव, एक कुशवाहा, एक अति पिछड़ा और एक अल्पसंख्यक सदस्य को समिति में जगह देने की रणनीति बनाई जा रही है। इस फॉर्मूले के जरिए सभी वर्गों को साधकर सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न कराने की तैयारी है, हालांकि इस रणनीति की असली परीक्षा नामांकन के बाद ही तय होगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *