पड़ोसी से झगड़े के बाद किशोर लापता:भागलपुर में 4 दिन से गायब है नाबालिक, मां ने कहा- पुलिस जल्द बेटे को ढूंढ निकाले

पड़ोसी से झगड़े के बाद किशोर लापता:भागलपुर में 4 दिन से गायब है नाबालिक, मां ने कहा- पुलिस जल्द बेटे को ढूंढ निकाले

भागलपुर के सबौर थाना क्षेत्र अंतर्गत राजपुर गांव वार्ड संख्या-12 निवासी स्व. भोला पासवान का 13 साल का बेटा मोनू कुमार लापता है। इस कारण परिजनों में चिंता का माहौल है। परिजनों के अनुसार 21 तारीख की रात घर के पास स्थित बगीचे में गांव के ही सुशील पासवान और उसके बेटे विक्की कुमार ने मोनू के साथ मारपीट की थी। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह उसे बचाया था। इसके बाद मोनू घर पर सोया था, लेकिन अगले दिन सुबह वह घर से गायब मिला। आज चौथा दिन है, लेकिन काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है। मामले को लेकर उसकी मां ने सबौर थाना में आवेदन देकर बेटे के अपहरण की आशंका जताई है। पुलिस से बरामदगी और आरोपितों पर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही क्षेत्र में बढ़ते नशे के कारोबार पर भी चिंता व्यक्त की है। लापता किशोर मोनू कुमार की मां रिंकी देवी ने बताया कि मारपीट के बाद 21 तारीख की सुबह जब वह काम पर जाने की तैयारी कर रही थीं, तो मोनू घर में नहीं मिला। तब से लगातार उसकी तलाश की जा रही है, लेकिन अब तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। रिंकी देवी ने आशंका जताई कि उनका बेटा किसी मुसीबत में है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में सबौर थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है। महिला ने पुलिस से जल्द से जल्द बेटे को सकुशल बरामद करने की मांग की है। भागलपुर के सबौर थाना क्षेत्र अंतर्गत राजपुर गांव वार्ड संख्या-12 निवासी स्व. भोला पासवान का 13 साल का बेटा मोनू कुमार लापता है। इस कारण परिजनों में चिंता का माहौल है। परिजनों के अनुसार 21 तारीख की रात घर के पास स्थित बगीचे में गांव के ही सुशील पासवान और उसके बेटे विक्की कुमार ने मोनू के साथ मारपीट की थी। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह उसे बचाया था। इसके बाद मोनू घर पर सोया था, लेकिन अगले दिन सुबह वह घर से गायब मिला। आज चौथा दिन है, लेकिन काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है। मामले को लेकर उसकी मां ने सबौर थाना में आवेदन देकर बेटे के अपहरण की आशंका जताई है। पुलिस से बरामदगी और आरोपितों पर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही क्षेत्र में बढ़ते नशे के कारोबार पर भी चिंता व्यक्त की है। लापता किशोर मोनू कुमार की मां रिंकी देवी ने बताया कि मारपीट के बाद 21 तारीख की सुबह जब वह काम पर जाने की तैयारी कर रही थीं, तो मोनू घर में नहीं मिला। तब से लगातार उसकी तलाश की जा रही है, लेकिन अब तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। रिंकी देवी ने आशंका जताई कि उनका बेटा किसी मुसीबत में है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में सबौर थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है। महिला ने पुलिस से जल्द से जल्द बेटे को सकुशल बरामद करने की मांग की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *