PM मोदी का नाम लेकर ‘मेलोडी’ ट्रेंड में कूदे टेक्निकल गुरुजी, करना पड़ा ट्रोलिंग का सामना

PM मोदी का नाम लेकर ‘मेलोडी’ ट्रेंड में कूदे टेक्निकल गुरुजी, करना पड़ा ट्रोलिंग का सामना

Technical Guruji controversy: पॉपुलर टेक यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर गौरव चौधरी, जिन्हें लोग ‘टेक्निकल गुरुजी’ के नाम से जानते हैं, इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं। इसकी वजह उनका एक वायरल वीडियो है, जिसमें वो कई सालों बाद भारतीय टॉफी ‘मेलोडी‘ खाते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, इस वीडियो के सामने आने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

आज भी यही है कि ये मेलोडी इतनी चॉकलेटी क्यों है

इस वीडियो में गौरव चौधरी खुद को दुबई से भारत आते हुए दिखाते हैं और वो कहते हैं कि उन्हें लंबे समय बाद मेलोडी खाने का मौका मिला है। इसके लिए उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को धन्यवाद भी दिया। वीडियो में उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, “दोस्तों, इतने सालों बाद आखिरकार मेलोडी खाने का टाइम आ ही गया। सब मोदी जी का शुक्रिया। लेकिन सवाल आज भी यही है कि ये मेलोडी इतनी चॉकलेटी क्यों है?”

इसके बाद उन्होंने फेमस डायलॉग “मेलोडी खाओ, खुद जान जाओ” भी दोहराया। वीडियो के कैप्शन में भी उन्होंने लिखा कि इतने सालों बाद मेलोडी खाने का पूरा क्रेडिट पीएम मोदी को जाता है।इतना ही नहीं, वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। कई यूजर्स ने गौरव चौधरी के वीडियो और उनके बयान पर सवाल उठाए। कुछ लोगों ने पूछा कि अगर उन्हें भारत पर इतना गर्व है, तो वो दुबई में क्यों रहते हैं। तो वहीं कुछ यूजर्स ने ये भी कहा कि सिर्फ एक टॉफी खाने के लिए दुबई से भारत आना बेवजह फ्यूल खर्च करना है।

लोगों ने इसे केवल व्यूज और वायरल होने की कोशिश बताया

एक यूजर ने कमेंट किया कि इस तरह का कंटेंट किसी छोटे क्रिएटर से उम्मीद की जा सकती है, लेकिन देश के बड़े टेक यूट्यूबर से नहीं। तो वहीं कुछ लोगों ने इसे केवल व्यूज और वायरल होने की कोशिश बताया।

बता दें, ‘मेलोडी’ टॉफी को लेकर चर्चा तब फिर शुरू हुई जब पीएम नरेंद्र मोदी ने रोम यात्रा के दौरान इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी को ये टॉफी गिफ्ट की थी। मेलोनी ने सोशल मीडिया पर इसकी फोटोज शेयर करते हुए टॉफी की तारीफ भी की थी। इसके बाद से मेलोडी एक बार फिर इंटरनेट पर ट्रेंड करने लगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *