आरा में शिक्षकों का सम्मान, तकनीकी शिक्षा पर जोर:बिहार स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड योजना की दी गई जानकारी, करियर के प्रति किया जागरूक

आरा में शिक्षकों का सम्मान, तकनीकी शिक्षा पर जोर:बिहार स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड योजना की दी गई जानकारी, करियर के प्रति किया जागरूक

आरा में शिक्षा के क्षेत्र को नई दिशा देने और शिक्षकों को तकनीकी शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से रविवार को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्री महादेव ज्ञान सॉल्यूशन फाउंडेशन कॉलेज यूनी के नेतृत्व में जीएनआईओटी के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में शहर के प्रमुख शिक्षकों को एक मंच पर लाया गया। सभी को अंगवस्त्र और किट देकर सम्मानित किया गया। समारोह में मौजूद वक्ताओं ने कहा कि आज के समय में पारंपरिक शिक्षा के साथ तकनीकी शिक्षा की समझ बेहद जरूरी हो गई है। अगर छात्रों को सही समय पर सही मार्गदर्शन मिले, तो वे अपने भविष्य को बेहतर दिशा दे सकते हैं। इस मौके पर बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना की भी जानकारी दी गई। बताया गया कि इसके माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राएं भी उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। करियर के प्रति किया जागरूक संस्था के निदेशक साकेत कुमार ने बताया कि उनकी संस्था मैट्स यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करती है। संस्था का उद्देश्य सिर्फ पढ़ाना नहीं, बल्कि छात्रों को उनके करियर के प्रति जागरूक करना भी है। खासकर दसवीं और ग्यारहवीं के छात्रों को यह समझाने की जरूरत है कि उन्हें आगे क्या करना है और किस क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना है। छात्रों से अपील कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षाविदों और अलग-अलग संस्थाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी वक्ताओं ने शिक्षकों से अपील करते हुए कहा कि अपने छात्रों को तकनीकी शिक्षा और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करें, ताकि अधिक से अधिक छात्र इन अवसरों का लाभ उठा सकें। आरा में शिक्षा के क्षेत्र को नई दिशा देने और शिक्षकों को तकनीकी शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से रविवार को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्री महादेव ज्ञान सॉल्यूशन फाउंडेशन कॉलेज यूनी के नेतृत्व में जीएनआईओटी के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में शहर के प्रमुख शिक्षकों को एक मंच पर लाया गया। सभी को अंगवस्त्र और किट देकर सम्मानित किया गया। समारोह में मौजूद वक्ताओं ने कहा कि आज के समय में पारंपरिक शिक्षा के साथ तकनीकी शिक्षा की समझ बेहद जरूरी हो गई है। अगर छात्रों को सही समय पर सही मार्गदर्शन मिले, तो वे अपने भविष्य को बेहतर दिशा दे सकते हैं। इस मौके पर बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना की भी जानकारी दी गई। बताया गया कि इसके माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राएं भी उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। करियर के प्रति किया जागरूक संस्था के निदेशक साकेत कुमार ने बताया कि उनकी संस्था मैट्स यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करती है। संस्था का उद्देश्य सिर्फ पढ़ाना नहीं, बल्कि छात्रों को उनके करियर के प्रति जागरूक करना भी है। खासकर दसवीं और ग्यारहवीं के छात्रों को यह समझाने की जरूरत है कि उन्हें आगे क्या करना है और किस क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना है। छात्रों से अपील कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षाविदों और अलग-अलग संस्थाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी वक्ताओं ने शिक्षकों से अपील करते हुए कहा कि अपने छात्रों को तकनीकी शिक्षा और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करें, ताकि अधिक से अधिक छात्र इन अवसरों का लाभ उठा सकें।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *