मुजफ्फरपुर जिले में एक निजी स्कूल की शिक्षिका मदिना खातून को बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार दी। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिसके बाद उन्हें गुरुवार को एसकेएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। यह घटना मुजफ्फरपुर-दरभंगा फोरलेन सड़क (एनएच 27) पर अहियापुर थाना क्षेत्र के मिठनपुरा के समीप हुई। घायल मदिना खातून अपनी भाभी जोया खातून के साथ इलाज कराकर ई-रिक्शा से घर लौट रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो अपराधियों ने ई-रिक्शा रोककर ताबड़तोड़ गोलीबारी की। घायल की भाभी जोया खातून ने बहरामपुर गांव के मो. शमशाद पर घटना का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि मो. शमशाद के खिलाफ न्यायालय में एक मामला चल रहा है। आरोपी लगातार एफआईआर वापस लेने का दबाव बना रहा था। जोया खातून के अनुसार, दर्ज कांड संख्या 24/26 में सुलह न करने पर लगातार हत्या की धमकी दी जा रही थी। इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पहले ही सूचना दी जा चुकी थी। इससे पहले कोर्ट परिसर में भी एक घटना हुई थी, जिसमें पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा था। थानाध्यक्ष यशवंत कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वह स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की। उन्होंने स्पष्ट किया कि घटना अहियापुर थाना क्षेत्र में हुई है और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को पूरी जानकारी दे दी गई है। मुजफ्फरपुर जिले में एक निजी स्कूल की शिक्षिका मदिना खातून को बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार दी। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिसके बाद उन्हें गुरुवार को एसकेएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। यह घटना मुजफ्फरपुर-दरभंगा फोरलेन सड़क (एनएच 27) पर अहियापुर थाना क्षेत्र के मिठनपुरा के समीप हुई। घायल मदिना खातून अपनी भाभी जोया खातून के साथ इलाज कराकर ई-रिक्शा से घर लौट रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो अपराधियों ने ई-रिक्शा रोककर ताबड़तोड़ गोलीबारी की। घायल की भाभी जोया खातून ने बहरामपुर गांव के मो. शमशाद पर घटना का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि मो. शमशाद के खिलाफ न्यायालय में एक मामला चल रहा है। आरोपी लगातार एफआईआर वापस लेने का दबाव बना रहा था। जोया खातून के अनुसार, दर्ज कांड संख्या 24/26 में सुलह न करने पर लगातार हत्या की धमकी दी जा रही थी। इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पहले ही सूचना दी जा चुकी थी। इससे पहले कोर्ट परिसर में भी एक घटना हुई थी, जिसमें पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा था। थानाध्यक्ष यशवंत कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वह स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की। उन्होंने स्पष्ट किया कि घटना अहियापुर थाना क्षेत्र में हुई है और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को पूरी जानकारी दे दी गई है।


