अमृतसर के जंडियाला गुरु के पास एक शिक्षक की हत्या का मामला सामने आया है। घटना नरैणगढ़ ड्रेन के नजदीक हुई। मृतक की पहचान जगदीप सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी गांव तलवंडी के रूप में हुई है । बताया जा रहा है कि जगदीप सिंह पेशे से शिक्षक थे और आज अपनी बेटी को ट्यूशन छोड़कर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अज्ञात हमलावरों ने उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमला इतना घातक था कि जगदीप सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल से अहम सबूत जुटाए जा रहे हैं, वहीं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। फिलहाल हत्या के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, किसी भी संभावना को नजरअंदाज नहीं किया जा रहा है। परिजनों ने की न्याय की मांग फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश जारी है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।


