करनाल पावर हाउस से 200 मीटर केबल चोरी:2 महीने बाद FIR दर्ज; विभाग को 98 हजार का नुकसान

करनाल पावर हाउस से 200 मीटर केबल चोरी:2 महीने बाद FIR दर्ज; विभाग को 98 हजार का नुकसान

करनाल में सेक्टर-4 स्थित पावर हाउस व शिकायत केंद्र से केबल चोरी का मामला सामने आया है। घटना 18 मार्च को सामने आई, जब जांच में ड्रम से करीब 200 मीटर केबल गायब मिली। विभाग ने पहले भी कार्रवाई के लिए पत्र भेजा था, लेकिन केस दर्ज नहीं हुआ। दोबारा पत्र भेजने के बाद 31 मई को पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उपमंडल अधिकारी मॉडल टाउन उपमंडल, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम करनाल के ईआर दिनेश नैन ने सेक्टर-4 चौकी को भेजे पत्र में बताया कि एरिया इंचार्ज पंकुश सोनी जेई ने लिखित सूचना दी थी। इसके अनुसार सेक्टर-4 पावर हाउस व शिकायत केंद्र पर एलटी एबी केबल का ड्रम रखा हुआ था। 18 मार्च को जांच करने पर ड्रम से करीब 200 मीटर केबल गायब मिली, साथ ही कुछ अन्य सामान भी चोरी पाया गया। करीब 98 हजार का नुकसान विभाग के अनुसार चोरी हुए केबल और अन्य सामान की कुल कीमत करीब 98 हजार रुपए आंकी गई है। इस संबंध में पहले भी 27 मार्च को मेमो के जरिए सूचना दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। दोबारा पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग 18 मई को दोबारा पत्र भेजकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई। पत्र में यह भी कहा गया कि भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकने के लिए कार्रवाई जरूरी है और दर्ज शिकायत की प्रति कार्यालय को भेजी जाए। 31 मई को केस दर्ज, जांच शुरू पुलिस के अनुसार एएसआई रजनीश, पुलिस चौकी सेक्टर-4 करनाल की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की गई। मामले में 31 मई को थाना शहर करनाल में केस दर्ज किया गया। जांच अधिकारी मौके पर जाकर जांच करेंगे और शिकायतकर्ता को साथ लेकर साक्ष्य जुटाए जाएंगे। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई बलवान को सौंपी गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *