दो फर्जी कंपनियों से 5.30 करोड़ की टैक्स चोरी:फर्जी दस्तावेजों से कराया GST रजिस्ट्रेशन, 3.10 करोड़ का राजस्व को नुकसान

दो फर्जी कंपनियों से 5.30 करोड़ की टैक्स चोरी:फर्जी दस्तावेजों से कराया GST रजिस्ट्रेशन, 3.10 करोड़ का राजस्व को नुकसान

दो बोगस कंपनी बनाकर करीब 5.30 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी की मामला सामने आया है। स्थलीय निरीक्षण करने पर दोनों फर्म मौके पर नहीं मिली। जिसके बाद राज्य कर विभाग के अधिकारियों की शिकायत पर स्वरूप नगर पुलिस ने दोनों फर्मों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए। 1.25 करोड़ की अवैध आईटीसी क्लेम की पुष्टि सहायक आयुक्त राज्य कर कविता श्रीवास्तव के अनुसार राहुल ट्रेडर्स नाम की फर्म द्वारा फर्जी खरीद-बिक्री दिखाकर अवैध तरीके से आईटीसी क्लेम लिया जा रहा था। जांच में सामने आया कि वर्ष 2025-26 में मात्र 81.46 लाख रुपये की इनवर्ड सप्लाई दिखाई। जबकि 2.52 करोड़ रुपये से अधिक रुपये की आउटवर्ड सप्लाई दिखाई गई। विभागीय परीक्षण में करीब 1.25 करोड़ रुपये की अवैध आईटीसी क्लेम की पुष्टि हुई। इस फर्जीवाड़े से विभाग को 3.10 करोड़ रुपये की राजस्व की हानि हुई है। स्थलीय निरीक्षण करने पर ना तो फर्म मिली और ना ही संचालक राहुल कुमार के बारे में कोई जानकारी हुई। इसी तरह सहायक आयुक्त अतुल कुमार ए.एस इंटरप्राइजेज नाम की फर्म की जांच के लिए स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे। राज्य कर विभाग की शिकायत पर हुई FIR सामने आया कि फर्जी किरायानामा और दस्तावेज लगाकर जीएसटी का रजिस्ट्रेशन कराया गया था। फर्म ने वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 में करोड़ों रुपये का कारोबार दिखाया। जबकि नगर कर कम दिखाया। कंपनी ने दिल्ली की संदिग्ध फर्मों से करीब 1.18 करोड़ रुपये की बोगस आईटीसी प्राप्त की। स्वरूप नगर थाना प्रभारी ने बताया कि राज्य कर विभाग के अधिकारियों की शिकायत पर मुकदमा दर्जकर जांच की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *