प्रतापगढ़ में केमिकल से भरा टैंकर पलटा:हादसे में चालक और खलासी घायल; गुजरात से कोलकाता जा रहा था

प्रतापगढ़ में केमिकल से भरा टैंकर पलटा:हादसे में चालक और खलासी घायल; गुजरात से कोलकाता जा रहा था

प्रतापगढ़ के हथिगवां थाना क्षेत्र में जहानाबाद फ्लाईओवर के पास एक केमिकल टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में टैंकर से हजारों लीटर केमिकल सड़क पर बह गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। टैंकर चालक और खलासी घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह टैंकर गुजरात से केमिकल लेकर कोलकाता जा रहा था। जहानाबाद फ्लाईओवर के पास अचानक संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ।हादसे में बिहार निवासी चालक विमल सिंह घायल हो गए, जबकि खलासी को भी मामूली चोटें आईं। दोनों घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि चालक नशे की हालत में था, हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और हाईवे टीम मौके पर पहुंची। हाइड्रा मशीन की सहायता से पलटे हुए टैंकर को सड़क से हटाया गया, जिससे यातायात बहाल हो सका। इस हादसे के कारण हजारों लीटर केमिकल बर्बाद हो गया और सड़क पर फैलने से कुछ समय के लिए आवागमन बाधित रहा। पुलिस और संबंधित विभागों ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *