Tamil Nadu Elections 2026: चुनावी हलफनामे में नेताओं की घटी संपत्ति, पत्नियों की बढ़ती पूंजी

Tamil Nadu Elections 2026: चुनावी हलफनामे में नेताओं की घटी संपत्ति, पत्नियों की बढ़ती पूंजी

Tamil Nadu Elections 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 से पहले कई मंत्रियों और विधायकों की संपत्ति में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज हुई है। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने भी अपने हलफनामे में पांच साल पहले की तुलना में कम संपत्ति घोषित की है। आइए जानते है किस नेता ने हलफनामे अपनी कितनी संपत्ति बताई…

मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन

2021 में घोषित संपत्ति: 7.2 करोड़ रुपये

2026 में घोषित संपत्ति: 6.2 करोड़ रुपये

पिछले पांच साल में सीएम एमके स्टालिन की संपत्ति में 1 करोड़ रुपये की गिरावट हुई है। 

कारण: अंजुगम पब्लिकेशन्स की जमीन से अलगाव। यह वही 1,825 वर्गफुट का प्लॉट है, जहां डीएमके का मुखपत्र मुरासोली स्थित है। इस भूमि को लेकर 2024 में केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन ने इसे पंचमी भूमि बताया था, जिस पर डीएमके ने कहा कि यह संपत्ति पार्वती नायर ने एक जर्मन कंपनी से खरीदी थी।

उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन

डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन की संपत्ति में पिछले साल में करीब 25 प्रतिशत की कमी हुई है। 

कारण: रेड जायंट मूवीज से अलगाव। अब कंपनी उनके पुत्र इनबन उदयनिधि चलाते हैं, जबकि पत्नी किरुथिगा निवेशक हैं।

वरिष्ठ डीएमके मंत्री

1. ई.वी. वेलु

  • वर्तमान संपत्ति 13.2 करोड़ रुपये है जो कि पहले से कम है।
  • 2021 में अरुनई मोटर फाइनेंस और काविन प्रोडक्ट्स में ₹2.8 करोड़ निवेश था।
  • 2023 में आयकर छापे के बाद मौजूदा हलफनामे में इन कंपनियों का उल्लेख नहीं है।

2. आई. पेरियासामी

  • वर्तमान संपत्ति 5.9 करोड़ रुपये है।
  • 2021 में इरुल्लापा मिल्स में निवेश था, जो अब ईडी जांच में है।
  • उनकी गाड़ियों का बेड़ा घटकर एक टोयोटा ग्लांजा रह गया है।

विपक्षी अन्नाद्रमुक नेता

1. पूर्व मंत्री सेल्लूर के. राजू की संपत्ति घटकर करीब 50 लाख रुपये रह गई। पहले जेजे फार्मा और जेजे मेडिकल्स में ₹80 लाख का निवेश था, अब संबंध नहीं है।

2. एआइएडीएमके महासचिव एडपाडी के. पलनीस्वामी की संपत्ति लगभग स्थिर रही (47 लाख से 50 लाख रुपये). हालांकि, उनकी पत्नी की संपत्ति 2.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 5.6 करोड़ हो गई है, जिसमें इरोड का एक फार्महाउस भी शामिल है.

नेताओं की घटी संपत्ति

बता दें कि प्रदेश में नेताओं की संपत्ति जहां घटी है, वहीं उनकी पत्नियों की संपत्ति बढ़ी है। यह प्रवृत्ति डीएमके और एआईएडीएमके—दोनों के शीर्ष नेताओं में समान रूप से दिख रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *