‘बिना अश्लीलता बिना हिंसा’ के हिट हुई थी ताल, अब ‘Taal 2’ को लेकर सुभाष घई को सताया ये डर

‘बिना अश्लीलता बिना हिंसा’ के हिट हुई थी ताल, अब ‘Taal 2’ को लेकर सुभाष घई को सताया ये डर

Subhash Ghai On Taal 2: हिंदी सिनेमा के ‘शोमैन’ कहे जाने वाले दिग्गज फिल्ममेकर सुभाष घई इन दिनों अपनी क्लासिक फिल्म ‘ताल’ को लेकर चर्चा में हैं। 1999 में रिलीज हुई इस फिल्म ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़े थे, बल्कि संगीत और कहानी के मामले में एक नई मिसाल पेश की थी। 27 साल पहले आई इस फिल्म को देख लोगों को लगा था कि सुभाष घई इसका दूसरा पार्ट लेकर आएंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। ऐसे में अब सुभाष घई ने सोशल मीडिया पर फिल्म की यादें ताजा करते हुए कई राज खोले। साथ ही उन्होंने ताल 2 को लेकर अपने डर को भी उजागर किया।

सुभाष घई को ताल 2 को लेकर लगता है डर (Subhash Ghai On Taal 2)

सुभाष घई ने बताया कि ‘ताल’ को बनाना उस दौर में एक बहुत बड़ी हिम्मत का काम था। फिल्म का एक यादगार सीन शेयर करते हुए, जिसमें अक्षय खन्ना और अनिल कपूर नजर आ रहे हैं उन्होंने लिखा, “शांति या जुनून? आध्यात्मिक या दिखावटी? यही ‘ताल’ की कहानी है- एक ऐसी फिल्म जिसे बनाने का जोखिम मैंने उठाया। इसमें न कोई विलेन था, न से*स और न ही हिंसा।”

Subhash Ghai said Taal superhit Without obscene scenes and Violence

सुभाई घई का इशारा उन बॉलीवुड फिल्मों की तरफ था जो अक्सर मारपीट या खूंखार विलेन के दम पर चलती थीं। उन्होंने साबित किया कि अगर भावनाएं और संगीत मजबूत हो, तो बिना किसी नेगेटिव किरदार के भी एक यादगार फिल्म बनाई जा सकती है।

Gen Z और ‘ताल 2’ पर दागा सवाल (Subhash Ghai said Taal superhit Without obscene scenes and Violence)

सुभाष घई ने आज की युवा पीढ़ी यानी ‘जेन-जी’ और ‘अल्फा’ जनरेशन से एक दिलचस्प सवाल पूछा है। उन्होंने जानना चाहा कि क्या आज के दौर के युवाओं को भी यह कहानी उतनी ही पसंद आती है? साथ ही, उन्होंने एक बड़ा संकेत देते हुए पूछा, “क्या आज हम ‘ताल 2′ बना सकते हैं? यह सवाल मेरे मन में लगातार घूम रहा है।’ उनके इस सवाल ने सोशल मीडिया पर हलचल पैदा कर दी है और फैंस ‘ताल 2’ की मांग करने लगे हैं।

Subhash Ghai said Taal superhit Without obscene scenes and Violence

संगीत और शाहिद कपूर का वो अनसुना कनेक्शन

फिल्म ‘ताल’ की बात हो और ए.आर. रहमान के संगीत का जिक्र न हो, यह मुमकिन नहीं। “ताल से ताल मिला” और “रमता जोगी” जैसे गाने आज भी शादियों और पार्टियों की जान हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इस फिल्म से बॉलीवुड के एक और सुपरस्टार का गहरा नाता है।

Subhash Ghai said Taal superhit Without obscene scenes and Violence

एक्टर शाहिद कपूर, एक्टिंग में आने से पहले इस फिल्म के गाने “कहीं आग लगे लग जाए” में एक बैकग्राउंड डांसर के तौर पर नजर आए थे। फिल्म में उन्हें ऐश्वर्या राय के पीछे डांस करते हुए देखा जा सकता है। ऐश्वर्या, अक्षय खन्ना और अनिल कपूर की तिकड़ी ने इस फिल्म को एक कल्ट क्लासिक बना दिया था। ‘कर्ज’, ‘राम लखन’ और ‘परदेस’ जैसी हिट फिल्में देने वाले सुभाष घई की यह फिल्म आज भी भारतीय सिनेमा के सुनहरे पन्नों में दर्ज है। अब देखना यह है कि क्या वह वाकई इसके सीक्वल पर काम शुरू करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *