सफाई कर्मी की सड़क हादसे में मौत:तेज रफ्तार बस ने बाइक को टक्कर मारी, दो बच्चे घायल

सफाई कर्मी की सड़क हादसे में मौत:तेज रफ्तार बस ने बाइक को टक्कर मारी, दो बच्चे घायल

बिजनौर के किरतपुर थाना क्षेत्र में देर रात एक तेज रफ्तार बस ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार कुलदीप सिंह (40 वर्ष) की मौत हो गई, जबकि दो बच्चे घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। यह घटना शुक्रवार देर रात उस समय हुई जब मोजीपुर थाना बिजनौर निवासी कुलदीप सिंह बच्चों तुषार (5 वर्ष) और कृष्ण कुमार (8 वर्ष) के साथ बाइक पर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि मुंढाला पुल के पास पहुंचने पर एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। मृतक कुलदीप सिंह नगर पालिका में संविदा सफाई कर्मी के पद पर कार्यरत थे। उनकी शादी को 20 वर्ष हो चुके थे और उनके तीन बेटियां और एक बेटा है। कुलदीप अपनी ससुराल कसोर गांव से बच्चों को लेकर बिजनौर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। हादसे की खबर मिलते ही नगर पालिका के कई कर्मचारी और परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है और मामले की जांच जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *