Swati Maliwal Net Worth: आप छोड़ बीजेपी में शामिल हुई स्वाति मालीवाल के पास कितनी है दौलत, जानिए नेटवर्थ

Swati Maliwal Net Worth: आप छोड़ बीजेपी में शामिल हुई स्वाति मालीवाल के पास कितनी है दौलत, जानिए नेटवर्थ

Swati Maliwal Net Worth: राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल ने आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी जॉइन कर ली है। उनके साथ ही राघव चड्ढा, हरभजन सिंह, अशोक मित्तल, राजेंद्र गुप्ता और संदीप पाठक ने भी आप छोड़कर बीजेपी जॉइन कर ली है। स्वाति मालीवाल एक्टिविस्ट और दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। जनवरी 2024 में राज्यसभा चुनाव के लिए दिए गए हलफनामे में स्वाति मालीवाल ने कुल संपत्ति 19,22,519 रुपये घोषित की थी। वित्त वर्ष 2022-23 में उनकी आय करीब 24 लाख रुपये रही थी।

स्वाति मालीवाल की नेटवर्थ में क्या-क्या है?

  • नकद संपत्ति: 20 हजार रुपये से अधिक
  • निवेश (बॉन्ड, डिबेंचर, शेयर): लगभग 8,90,000 रुपये
  • पोस्ट ऑफिस बचत: 3 लाख रुपये से अधिक
  • LIC पॉलिसी: 17,000 रुपये से अधिक
  • सोना-चांदी के आभूषण: करीब 6,62,000 रुपये

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष भी रहीं

स्वाति मालीवाल का जन्म 15 अक्टूबर 1984 को हुआ था। उन्होंने महिलाओं के अधिकार और सामाजिक न्याय के लिए लगातार काम किया है। वे जुलाई 2015 में दिल्ली महिला आयोग (DCW) की अध्यक्ष बनी थीं। पहले कार्यकाल के बाद उनका कार्यकाल 3 साल और बढ़ाया गया था। इससे पहले वे दिल्ली के मुख्यमंत्री की जन शिकायत सलाहकार भी रह चुकी हैं। साल 2024 में उन्हें आम आदमी पार्टी (AAP) की ओर से दिल्ली से राज्यसभा सांसद चुना गया।

RTI कानून के लिए भी किया काम

स्वाति मालीवाल ने दिल्ली में विधायकों के साथ डेवलपमेंट कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया है और कई NGOs के साथ जुड़कर सामाजिक बदलाव के लिए काम किया है। उन्होंने सूचना का अधिकार (RTI) कानून के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए भी अभियान चलाए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *