सुवेंदु अधिकारी का CM बनना लगभग तय, दो डिप्टी सीएम के फॉर्मूले के तहत एक महिला डिप्टी सीएम

सुवेंदु अधिकारी का CM बनना लगभग तय, दो डिप्टी सीएम के फॉर्मूले के तहत एक महिला डिप्टी सीएम

भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के अगले सीएम हो सकते हैं। इसके साथ ही, दो डिप्टी सीएम वाले फॉर्मूले को लेकर भी चर्चा जोरों पर है। 

पश्चिम बंगाल (West Bengal) का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? कोलकाता सहित पश्चिम बंगाल के सभी हलकों में अभी यही सवाल तेजी से तैर रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) कोलकाता पहुंच चुके हैं। वह दोपहर दो बजे भाजपा विधायक दल की अध्यक्षता करेंगे। पार्टी ने उन्हें पर्यवेक्षक बनाकर भेजा है।

सियासी हलकों में चर्चा है कि सुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) का सीएम बनना लगभग है। इसी के साथ ही, भारतीय जनता पार्टी अपने दो डिप्टी सीएम वाले फॉर्मूले को यहां भी लागू कर सकती है। एक महिला विधायक अगली सरकार में डिप्टी सीएम का पद संभाल सकती है।

जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता रवाना होने से पहले दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत भी की। वहीं, कोलकाता में पार्टी के सह प्रभारी विप्लब देब से मुलाकात की है।

  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *