पटना से परीक्षा देकर लौट रही एक छात्रा के साथ चलती बस में छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोप है कि बस के कंडक्टर ने सफर के दौरान छात्रा के साथ बदसलूकी की और कई बार ‘बैड टच’ किया। करीब ढाई घंटे तक छात्रा भय और तनाव में सफर करती रही। मुजफ्फरपुर पहुंचने के बाद उसने हिम्मत जुटाकर परिजनों को पूरी घटना बताई, जिसके बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। सराय के पास शुरू हुई छेड़खानी पुलिस को दिए आवेदन के अनुसार, पीड़िता मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। बुधवार को वह पटना परीक्षा देने गई थी। परीक्षा खत्म होने के बाद शाम में एक निजी बस से मुजफ्फरपुर लौट रही थी। इसी दौरान वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र के पास बस के कंडक्टर ने उसके साथ बदतमीजी शुरू कर दीं। छात्रा ने विरोध किया, लेकिन आरोपी कंडक्टर नहीं माना और पूरे रास्ते उसे परेशान करता रहा। आरोप है कि सफर के दौरान उसने कई बार छात्रा को गलत तरीके से छूने की कोशिश की, जिससे वह पूरी तरह सहम गई। मुजफ्फरपुर बस स्टैंड पहुंचने के बाद छात्रा किसी तरह घर पहुंचकर उसने परिजनों को पूरी घटना बताई। इसके बाद देर रात परिजन छात्रा को लेकर सदर थाने पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई। सदर थाने में दर्ज हुई जीरो FIR घटना वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र की होने के कारण मुजफ्फरपुर सदर थाना पुलिस ने तकनीकी प्रक्रिया के तहत ‘जीरो FIR’ दर्ज की है। इसके बाद मामले को आगे की कार्रवाई के लिए सराय थाना भेज दिया गया है। सदर थानाध्यक्ष नवलेश कुमार आजाद ने बताया कि चलती बस में छात्रा से छेड़खानी का मामला सामने आया है। छात्रा के बयान के आधार पर जीरो FIR दर्ज कर ली गई है और केस को सराय थाना स्थानांतरित किया गया है। आरोपी की पहचान, गिरफ्तारी की तैयारी पुलिस ने छात्रा द्वारा उपलब्ध कराए गए बस के विवरण और कंडक्टर के मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान कर ली है। बताया जा रहा है कि आरोपी पटना के बड़ी पहाड़ी इलाके का रहने वाला है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की तैयारी में जुट गई है। पटना से परीक्षा देकर लौट रही एक छात्रा के साथ चलती बस में छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोप है कि बस के कंडक्टर ने सफर के दौरान छात्रा के साथ बदसलूकी की और कई बार ‘बैड टच’ किया। करीब ढाई घंटे तक छात्रा भय और तनाव में सफर करती रही। मुजफ्फरपुर पहुंचने के बाद उसने हिम्मत जुटाकर परिजनों को पूरी घटना बताई, जिसके बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। सराय के पास शुरू हुई छेड़खानी पुलिस को दिए आवेदन के अनुसार, पीड़िता मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। बुधवार को वह पटना परीक्षा देने गई थी। परीक्षा खत्म होने के बाद शाम में एक निजी बस से मुजफ्फरपुर लौट रही थी। इसी दौरान वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र के पास बस के कंडक्टर ने उसके साथ बदतमीजी शुरू कर दीं। छात्रा ने विरोध किया, लेकिन आरोपी कंडक्टर नहीं माना और पूरे रास्ते उसे परेशान करता रहा। आरोप है कि सफर के दौरान उसने कई बार छात्रा को गलत तरीके से छूने की कोशिश की, जिससे वह पूरी तरह सहम गई। मुजफ्फरपुर बस स्टैंड पहुंचने के बाद छात्रा किसी तरह घर पहुंचकर उसने परिजनों को पूरी घटना बताई। इसके बाद देर रात परिजन छात्रा को लेकर सदर थाने पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई। सदर थाने में दर्ज हुई जीरो FIR घटना वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र की होने के कारण मुजफ्फरपुर सदर थाना पुलिस ने तकनीकी प्रक्रिया के तहत ‘जीरो FIR’ दर्ज की है। इसके बाद मामले को आगे की कार्रवाई के लिए सराय थाना भेज दिया गया है। सदर थानाध्यक्ष नवलेश कुमार आजाद ने बताया कि चलती बस में छात्रा से छेड़खानी का मामला सामने आया है। छात्रा के बयान के आधार पर जीरो FIR दर्ज कर ली गई है और केस को सराय थाना स्थानांतरित किया गया है। आरोपी की पहचान, गिरफ्तारी की तैयारी पुलिस ने छात्रा द्वारा उपलब्ध कराए गए बस के विवरण और कंडक्टर के मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान कर ली है। बताया जा रहा है कि आरोपी पटना के बड़ी पहाड़ी इलाके का रहने वाला है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की तैयारी में जुट गई है।


