बांसवाड़ा में संडे ऑन साइकिल रैली:​पुलिसकर्मियों ने आम जनता के साथ साइकिल चलाई, फिट रहने का दिया संदेश

बांसवाड़ा में संडे ऑन साइकिल रैली:​पुलिसकर्मियों ने आम जनता के साथ साइकिल चलाई, फिट रहने का दिया संदेश

रविवार सुबह बांसवाड़ा पुलिस ने संडे ऑन साइकिल रैली और योग सत्र का आयोजन किया। इस मुहीम में पुलिस और आमजन ने एक साथ पैडल मारकर शहर को सेहत का संदेश दिया। ​​सुबह-सुबह खेल मैदान में बड़ी संख्या में स्थानीय युवा, खिलाड़ी, आम नागरिक और पुलिसकर्मी अपनी साइकिलों के साथ एकत्रित हुए। एसपी सुधीर जोशी और एएसपी नरपत सिंह ने रैली को रवाना किया। ​कॉलेज ग्राउंड से शुरू हुई यह साइकिल रैली शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए रिजर्व पुलिस लाइन पहुंची। रास्ते भर पुलिस अधिकारी और जवान आम लोगों के साथ साइकिल चलाते नजर आए, जिसे देख शहरवासियों ने भी तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया। योगासन और प्राणायाम: योग ट्रेनर्स के निर्देशन में पुलिसकर्मियों और नागरिकों ने विभिन्न योगासन किए और प्राणायाम के जरिए मानसिक शांति व ऊर्जा का अहसास किया। ​रोप स्किपिंग प्रतियोगिता: युवाओं और खिलाड़ियों के लिए आयोजित रस्सी कूद (रोप स्किपिंग) गतिविधि इस दौरान विशेष आकर्षण का केंद्र रही, जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी स्टैमिना का शानदार प्रदर्शन किया। ​दैनिक जीवन में फिटनेस जरूरी: एसपी ​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसपी सुधीर जोशी ने कहा की इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य आमजन, खासकर युवाओं को दैनिक जीवन में फिटनेस को अपनाने के लिए प्रेरित करना है। नियमित व्यायाम व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक दोनों रूपों से मजबूत बनाता है। जब हमारा समाज स्वस्थ होगा, तभी एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *