Success Story: छोटे कस्बे से निकलकर 17 साल के भरत बंसल ने जेईई मेन में किया टॉप, हासिल की ये रैंक

Success Story: छोटे कस्बे से निकलकर 17 साल के भरत बंसल ने जेईई मेन में किया टॉप, हासिल की ये रैंक

JEE Main Topper 2026 Bharat Bansal Success Story: अगर आप मेहनती हैं और जरूरत के हिसाब से खुद को बेहतर बनाने का हुनर जानते हैं तो आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता। इसे पंजाब के मानसा जिले के एक छोटे से कस्बे बरेटा मंडी के रहने वाले 17 वर्षीय भरत बंसल ने सही साबित कर दिखाया। जेईई मेन 2026 के नतीजों में भरत ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर ऑल इंडिया रैंक (AIR) 78 हासिल कर देशभर में अपने माता-पिता का नाम रोशन किया। एक साधारण बैकग्राउंड से आने वाले भरत की सफलता उन हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखते हैं।

JEE Main 2026 Topper List: पिछड़ेपन को नहीं बनने दिया बाधा

भरत के पिता पंकज बंसल ने बताया कि बरेटा मंडी एक बहुत ही छोटा और धूल भरा कस्बा है, जिसे अक्सर सुविधाओं के अभाव के कारण पिछड़ा माना जाता है। ऐसे में यहां से निकलकर नेशनल लेवल की इतनी कठिन परीक्षा में टॉप करना पूरे इलाके के लिए गर्व की बात है। भरत की इस उपलब्धि से कस्बे में खुशी का माहौल है और अब उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

JEE Main Session 2 result: भरत का सक्सेस मंत्र

अपनी सफलता का श्रेय भरत अपने माता-पिता और टीचर्स को देते हैं। भरत ने बताया कि उन्होंने कभी घंटों के हिसाब से पढ़ाई नहीं की, बल्कि जो भी पढ़ा उसे पूरी कॉन्सन्ट्रेशन के साथ समझा।

  • निरंतरता: भरत कहते हैं कि सफलता के लिए रोज पढ़ाई करना जरूरी है।
  • डाउट क्लियरिंग: उन्होंने कभी भी किसी टॉपिक को अधूरा नहीं छोड़ा और अपने शिक्षकों की मदद से हर कन्फयूजन को दूर किया।
  • स्मार्ट स्टडी: सिलेबस को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर पढ़ाई करने से उन्हें बड़े टॉपिक्स को समझने में आसानी हुई।
  • सोशल मीडिया को ना कहा: भरत ने बताया की एग्जाम के दौरान सोशल मीडिया से दूरी बनाते हुए केवल एनसीईआरटी की किताबों और कोचिंग के स्टडी मटीरियल पर ध्यान दिया।

NTA JEE Main Session 2 result: दोनों ही प्रयासों में रहे ‘स्टेट टॉपर’

भरत बंसल की सफलता की सबसे खास बात यह रही कि उन्होंने दोनों ही सेशन (जनवरी और अप्रैल) में शानदार प्रदर्शन किया। जनवरी के पहले प्रयास में उन्होंने 99.9976 परसेंटाइल स्कोर किया था, जिससे वे पंजाब के टॉपर बने थे। अप्रैल के दूसरे सेशन में उन्होंने अपने स्कोर को 100 परसेंटाइल तक ले जाने की कोशिश की और 99.9814 परसेंटाइल हासिल किए। क्योंकि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) दोनों में से सर्वश्रेष्ठ स्कोर को ही अंतिम मानती है, इसलिए उनका पहला स्कोर ही फाइनल रैंक का आधार बना।

JEE advanced 2026: जेईई एडवांस्ड क्रेक करना है अगला टारगेट

जेईई मेन में शानदार रैंक हासिल करने के बाद भरत अब अगले महीने होने वाली जेईई एडवांस्ड (JEE Advanced) परीक्षा की तैयारियों में जुट गए हैं। उनकी ऑल इंडिया रैंक 78 ने उनके लिए देश के टॉप आईआईटी (IIT) संस्थानों के दरवाजे खोल दिए हैं। भरत का कहना है कि अगर आप अपनी मंजिल को लेकर कन्फर्म हैं, तो रास्ते की रुकावटें आपको परेशान नहीं कर सकती।भरत की उपलब्धि पर उनके कस्बे में जश्न का माहौल है और लोग उन्हें भविष्य के लिए ढ़ेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *