सपा सांसद धर्मेंद यादव से मिले छात्रनेता:सीसीएसयू में हो रहे भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया

सपा सांसद धर्मेंद यादव से मिले छात्रनेता:सीसीएसयू में हो रहे भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया

मेरठ से छात्र नेताओं ने शनिवार को दिल्ली में सपा नेता, सांसद धर्मेंद्र यादव से मिले। इस दौरान छात्रनेताओं ने धर्मेंद्र यादव के सामने मेरठ के चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई। । इस दौरान विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर संगीता शुक्ला पर लगे आरोपों एवं बिना आरक्षण लागू किये छात्रों के प्रवेश प्रकिया में भविष्य पर पड़ रहे दुष्प्रभावों को भी प्रमुखता से उठाया गया। मनीष मिश्रा द्वारा किए जा रहे घोटाले और वित्त नियंत्रक रमेश चंद्र निरंजन द्वारा किए जा रहे अवैध निर्माण एवं अवैध कार्यों की जानकारी सांसद महोदय को दी
इस मुलाकात में एडवोकेट आदेश प्रधान, शशिकांत गौतम, अनुज भड़ाना, राहुल वर्मा सहित अन्य साथियों ने भाग लिया और सभी ने एकजुट होकर विश्वविद्यालय में पारदर्शिता एवं न्याय की मांग रखी।
धर्मेंद्र यादव ने कहा कि वो इस मुद्दे को विधान परिषद में संग्राम सिंह इस विषय को प्रमुखता से रखेंगे, जबकि लोकसभा में स्वयं वे इस मामले को उठाकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग करेंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *