पटना स्थित खान ग्लोबल स्टडीज के संस्थापक फैजल खान उर्फ खान सर की ओर से सिविल कोर्ट में अग्रिम जमानत (एंटीसिपेटरी बेल) याचिका दायर की जाएगी। उनके वकील अरविंद कुमार ने इसके लिए ऑनलाइन आवेदन किया है। जानकारी के अनुसार, खान सर इस मामले में सरेंडर के साथ जमानत लेने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन उनके वकील इसके पक्ष में नहीं हैं। इसकी वजह यह है कि टीचर पर हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। संभावना है कि सुनवाई के दौरान कोर्ट पुलिस से केस की डायरी मांग सकता है। अगर पुलिस केस की डायरी पेश करती है तो ऐसे में बेल मिलने की संभावना नहीं है, जिसके चलते खान सर सरेंडर करने के फैसले से पीछे हट गए हैं। खान सर FIR दर्ज हुए चार दिन होने वाले हैं, लेकिन अब तक पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर सकी है। ऐसे में पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए कोर्ट से वारंट जारी करने का अनुरोध कर सकती है। खान सर की कोचिंग में फायर सेफ्टी नहीं खान सर की कोचिंग में फायर सेफ्टी को लेकर कमियां पाई गई हैं। बिहार फायर सर्विस कमांडेट रितेश पांडेय ने कहा, ‘खान ग्लोबल स्टडीज को एक 31 मई को नोटिस दिया गया था। आज हमारी टीम फिर से जांच करने गई थी, लेकिन कमियों को दूर करने को लेकर सही प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। 15 जून के बाद अगर सभी मानक पूरे नहीं होते तो एक्शन लिया जाएगा।’ इससे पहले बिहार फायर सर्विस के डीआईजी मनोज कुमार नट ने कहा था, ‘तय वक्त में सारे मानक पूरे नहीं किए जाते तो कोचिंग सील करने की कार्रवाई की जाएगी।’ चाचा बोले- खान को सजा मिलनी चाहिए खान सर के दूसरे चाचा इमरान ने भी कहा “खान सर शिक्षक नहीं माफिया है, जो बच्चे उनके यू ट्यूब पर क्लास कर रहे है, वो उनको धोखा दे रहे हैं। वो जिंदगी से खिलवाड़ करते हैं। गंदे नेचर के हैं और अपने सामने किसी को आगे बढ़ता नहीं देखना चाहते। वो अपने आप को भगवान समझ रहे हैं। उन्हें पैसे का घमंड है, वो नटवर लाल हैं। अगर उनकी कोचिंग से 10 बच्चे पास होंगे तो उसको 20 बताता है। वही फायरिंग कराया होगा उसको सजा मिलनी चाहिए।’ वकील बोले- खान सर के सरेंडर करने का कोई चांस नहीं खान सर के वकील अरविंद महुआर ने शनिवार को बताया था कि खान सर के सरेंडर करने का कोई चांस नहीं है। उन्हें बेल लेने की जरूरत पड़ सकती है। मेरे क्लाइंट की वजह से फायरिंग नहीं हुई है। पुलिस ने FIR में कुछ भी लिखा है। खान सर ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया कि गोली चलाओ में देख लूंगा। सोमवार को अग्रिम जमानत याचिका दायर की जाएगी। पुलिस की छात्रों से अपील- किसी बहकावे में न आएं खान सर पर FIR होने के बाद 4 मई यानी शुक्रवार को लॉ-एंड-ऑर्डर को लेकर IG ऑफिस में पुलिस की हाई लेवल मीटिंग हुई थी। पुलिस ने छात्रों से अपील की थी कि वो किसी कोचिंग सेंटर के बहकावे में ना आएं। दरअसल, 2 जून की रात पटना स्थित खान सर की कोचिंग पर हमला हुआ था। घटना के दौरान उनके बॉडीगार्ड्स के फायरिंग किए जाने का वीडियो सामने आया था। मामले में पुलिस पहले ही दोनों बॉडीगार्ड्स को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है और खान सर से भी पूछताछ की जा चुकी है। पहले पुलिस की तारीफ की, फिर बोले- पुलिस लेट आई हमले वाले दिन खान सर ने पुलिस की जमकर तारीफ की थी। अब उन्होंने कहा कि पुलिस लेट पहुंची। गार्ड्स के फायरिंग वाले वीडियो पर खान सर ने कहा, मारपीट हो रही थी। मुझे पता था पुलिस को पहुंचने में समय लगेगा। पुलिस वहां उड़कर तो नहीं पहुंचती, इसलिए गार्ड्स ने सेल्फ डिफेंस में फायरिंग की। गार्ड क्यों रखते हैं ताकि समय पड़े तो लोगों को बचा सकें। जब तक पुलिस नहीं आई थी तब तक एक बॉडीगार्ड को क्या करना चाहिए था। क्या गार्ड्स ने किसी पर फायरिंग की। बच्चों से खान सर बोले- कोचिंग बंद हुई तो फीस बढ़ जाएगी इससे पहले खान सर का एक नया वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में वो क्लासरूम में बच्चों को अपने कोचिंग पर हुए हमले के बारे में बता रहे हैं। वो सीसीटीवी फुटेज दिखाकर बच्चों को बता रहे हैं कि जो कोचिंग के गार्ड को लेकर जा रहा है उसकी गिरफ्तारी अब तक नहीं हुई है। मुद्दे से भटकाया जा रहा है। खान सर ने ये भी कहा कि अगर खान ग्लोबल स्टडीज बंद हो गया तो अगले 6 महीनों में कई कोचिंग संस्थानों की फीस एक लाख से डेढ़ लाख रुपए तक पहुंच जाएगी। मेरा मकसद पैसा कमाना नहीं है। खान सर क्लासरूम में बच्चों को बता रहे हैं कि कोचिंग के गार्ड को बेरहमी से पीटा गया। 20-25 लोगों ने उसे सड़कों पर पीटा। वो क्लासरूम में फीस घटाने की भी बात कर रहे हैं। खान सर एक किताब लेकर आते हैं और कहते हैं विद्या की कमस खाकर कहता हूं उस दिन फायरिंग हुई थी। पटना स्थित खान ग्लोबल स्टडीज के संस्थापक फैजल खान उर्फ खान सर की ओर से सिविल कोर्ट में अग्रिम जमानत (एंटीसिपेटरी बेल) याचिका दायर की जाएगी। उनके वकील अरविंद कुमार ने इसके लिए ऑनलाइन आवेदन किया है। जानकारी के अनुसार, खान सर इस मामले में सरेंडर के साथ जमानत लेने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन उनके वकील इसके पक्ष में नहीं हैं। इसकी वजह यह है कि टीचर पर हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। संभावना है कि सुनवाई के दौरान कोर्ट पुलिस से केस की डायरी मांग सकता है। अगर पुलिस केस की डायरी पेश करती है तो ऐसे में बेल मिलने की संभावना नहीं है, जिसके चलते खान सर सरेंडर करने के फैसले से पीछे हट गए हैं। खान सर FIR दर्ज हुए चार दिन होने वाले हैं, लेकिन अब तक पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर सकी है। ऐसे में पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए कोर्ट से वारंट जारी करने का अनुरोध कर सकती है। खान सर की कोचिंग में फायर सेफ्टी नहीं खान सर की कोचिंग में फायर सेफ्टी को लेकर कमियां पाई गई हैं। बिहार फायर सर्विस कमांडेट रितेश पांडेय ने कहा, ‘खान ग्लोबल स्टडीज को एक 31 मई को नोटिस दिया गया था। आज हमारी टीम फिर से जांच करने गई थी, लेकिन कमियों को दूर करने को लेकर सही प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। 15 जून के बाद अगर सभी मानक पूरे नहीं होते तो एक्शन लिया जाएगा।’ इससे पहले बिहार फायर सर्विस के डीआईजी मनोज कुमार नट ने कहा था, ‘तय वक्त में सारे मानक पूरे नहीं किए जाते तो कोचिंग सील करने की कार्रवाई की जाएगी।’ चाचा बोले- खान को सजा मिलनी चाहिए खान सर के दूसरे चाचा इमरान ने भी कहा “खान सर शिक्षक नहीं माफिया है, जो बच्चे उनके यू ट्यूब पर क्लास कर रहे है, वो उनको धोखा दे रहे हैं। वो जिंदगी से खिलवाड़ करते हैं। गंदे नेचर के हैं और अपने सामने किसी को आगे बढ़ता नहीं देखना चाहते। वो अपने आप को भगवान समझ रहे हैं। उन्हें पैसे का घमंड है, वो नटवर लाल हैं। अगर उनकी कोचिंग से 10 बच्चे पास होंगे तो उसको 20 बताता है। वही फायरिंग कराया होगा उसको सजा मिलनी चाहिए।’ वकील बोले- खान सर के सरेंडर करने का कोई चांस नहीं खान सर के वकील अरविंद महुआर ने शनिवार को बताया था कि खान सर के सरेंडर करने का कोई चांस नहीं है। उन्हें बेल लेने की जरूरत पड़ सकती है। मेरे क्लाइंट की वजह से फायरिंग नहीं हुई है। पुलिस ने FIR में कुछ भी लिखा है। खान सर ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया कि गोली चलाओ में देख लूंगा। सोमवार को अग्रिम जमानत याचिका दायर की जाएगी। पुलिस की छात्रों से अपील- किसी बहकावे में न आएं खान सर पर FIR होने के बाद 4 मई यानी शुक्रवार को लॉ-एंड-ऑर्डर को लेकर IG ऑफिस में पुलिस की हाई लेवल मीटिंग हुई थी। पुलिस ने छात्रों से अपील की थी कि वो किसी कोचिंग सेंटर के बहकावे में ना आएं। दरअसल, 2 जून की रात पटना स्थित खान सर की कोचिंग पर हमला हुआ था। घटना के दौरान उनके बॉडीगार्ड्स के फायरिंग किए जाने का वीडियो सामने आया था। मामले में पुलिस पहले ही दोनों बॉडीगार्ड्स को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है और खान सर से भी पूछताछ की जा चुकी है। पहले पुलिस की तारीफ की, फिर बोले- पुलिस लेट आई हमले वाले दिन खान सर ने पुलिस की जमकर तारीफ की थी। अब उन्होंने कहा कि पुलिस लेट पहुंची। गार्ड्स के फायरिंग वाले वीडियो पर खान सर ने कहा, मारपीट हो रही थी। मुझे पता था पुलिस को पहुंचने में समय लगेगा। पुलिस वहां उड़कर तो नहीं पहुंचती, इसलिए गार्ड्स ने सेल्फ डिफेंस में फायरिंग की। गार्ड क्यों रखते हैं ताकि समय पड़े तो लोगों को बचा सकें। जब तक पुलिस नहीं आई थी तब तक एक बॉडीगार्ड को क्या करना चाहिए था। क्या गार्ड्स ने किसी पर फायरिंग की। बच्चों से खान सर बोले- कोचिंग बंद हुई तो फीस बढ़ जाएगी इससे पहले खान सर का एक नया वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में वो क्लासरूम में बच्चों को अपने कोचिंग पर हुए हमले के बारे में बता रहे हैं। वो सीसीटीवी फुटेज दिखाकर बच्चों को बता रहे हैं कि जो कोचिंग के गार्ड को लेकर जा रहा है उसकी गिरफ्तारी अब तक नहीं हुई है। मुद्दे से भटकाया जा रहा है। खान सर ने ये भी कहा कि अगर खान ग्लोबल स्टडीज बंद हो गया तो अगले 6 महीनों में कई कोचिंग संस्थानों की फीस एक लाख से डेढ़ लाख रुपए तक पहुंच जाएगी। मेरा मकसद पैसा कमाना नहीं है। खान सर क्लासरूम में बच्चों को बता रहे हैं कि कोचिंग के गार्ड को बेरहमी से पीटा गया। 20-25 लोगों ने उसे सड़कों पर पीटा। वो क्लासरूम में फीस घटाने की भी बात कर रहे हैं। खान सर एक किताब लेकर आते हैं और कहते हैं विद्या की कमस खाकर कहता हूं उस दिन फायरिंग हुई थी।


