शेखपुरा के कोरमा थाना क्षेत्र के बेलौनी गांव में रविवार की रात 3 बच्चों की मां ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान बेलौनी गांव निवासी अजीत पासवान की पत्नी पुतुल देवी (30) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही कोरमा थाना अध्यक्ष मुरारी कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा भेज दिया। मृतका के पति अजीत पासवान ने बताया कि वह कोलकाता में एक निजी प्रिंटिंग प्रेस में काम करता है। बेटी की तबीयत खराब होने की खबर सुनकर शनिवार को घर आया था। रविवार को पत्नी पुतुल देवी ने अपनी छोटी बहन से मिलने मायके जाने की इच्छा जताई। जिसके बाद पुतुल देवी ने आत्महत्या कर ली। मामले से जुड़ी तस्वीरें देखिए…. अब जानें पूरा मामला…. साड़ी के पल्लू से लटका मिला शव पत्नी पुतुल ने मायके जाने की इच्छा जताई थी। जिस पर अजीत ने ड्यूटी पर कोलकाता जाने और समय की कमी का हवाला देते हुए अगली बार ले जाने की बात कही। अजीत पासवान के अनुसार, इसी बात को लेकर पुतुल देवी ने साड़ी के पल्लू से फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। अजीत पासवान ने बताया कि घटना के समय वह अपने बड़े बेटे से मिलने हॉस्टल गया हुआ था। जब वह घर लौटा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला, जिसे तोड़ने पर पुतुल देवी का शव छत से लटका हुआ पाया गया। भाई बोला – गला दबाकर मारा दूसरी ओर, अरियरी थाना क्षेत्र के रंका गांव के रहने वाले मृतका के भाई मनोहर पासवान ने अपनी बहन की मर्डर का आरोप लगाया है। उसने कहा कि पुतुल देवी को दहेज के लिए गला दबाकर मारा गया है। मनोहर पासवान ने अपने बहनोई (अजीत पासवान) और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस संबंध में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही है। वहीं, कोरमा थाना अध्यक्ष मुरारी कुमार ने कहा कि मृतका के गले पर गहरे दाग मिला है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में लिखित शिकायत मिलने पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। शेखपुरा के कोरमा थाना क्षेत्र के बेलौनी गांव में रविवार की रात 3 बच्चों की मां ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान बेलौनी गांव निवासी अजीत पासवान की पत्नी पुतुल देवी (30) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही कोरमा थाना अध्यक्ष मुरारी कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा भेज दिया। मृतका के पति अजीत पासवान ने बताया कि वह कोलकाता में एक निजी प्रिंटिंग प्रेस में काम करता है। बेटी की तबीयत खराब होने की खबर सुनकर शनिवार को घर आया था। रविवार को पत्नी पुतुल देवी ने अपनी छोटी बहन से मिलने मायके जाने की इच्छा जताई। जिसके बाद पुतुल देवी ने आत्महत्या कर ली। मामले से जुड़ी तस्वीरें देखिए…. अब जानें पूरा मामला…. साड़ी के पल्लू से लटका मिला शव पत्नी पुतुल ने मायके जाने की इच्छा जताई थी। जिस पर अजीत ने ड्यूटी पर कोलकाता जाने और समय की कमी का हवाला देते हुए अगली बार ले जाने की बात कही। अजीत पासवान के अनुसार, इसी बात को लेकर पुतुल देवी ने साड़ी के पल्लू से फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। अजीत पासवान ने बताया कि घटना के समय वह अपने बड़े बेटे से मिलने हॉस्टल गया हुआ था। जब वह घर लौटा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला, जिसे तोड़ने पर पुतुल देवी का शव छत से लटका हुआ पाया गया। भाई बोला – गला दबाकर मारा दूसरी ओर, अरियरी थाना क्षेत्र के रंका गांव के रहने वाले मृतका के भाई मनोहर पासवान ने अपनी बहन की मर्डर का आरोप लगाया है। उसने कहा कि पुतुल देवी को दहेज के लिए गला दबाकर मारा गया है। मनोहर पासवान ने अपने बहनोई (अजीत पासवान) और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस संबंध में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही है। वहीं, कोरमा थाना अध्यक्ष मुरारी कुमार ने कहा कि मृतका के गले पर गहरे दाग मिला है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में लिखित शिकायत मिलने पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।


