पूर्णिया में गैस सिलेंडर से लदे ट्रक ने युवक को कुचल दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई। युवक सड़क किनारे अंडे की दुकान लगाता था। हादसे के बाद लोगों ने सड़क जाम कर दिया और प्रदर्शन किया। मृतक की पहचान ओली टोला निवासी मो. कमरुद्दीन के बेटे मो. नौशाद (22) के रूप में हुई है। जो सिपाही टोला बाइपास नहर के पास अपनी दुकान लगाता था। जीएमसीएच में मौजूद मृतक के परिजन मो. महमूद ने बताया कि नौशाद अपनी दुकान से सड़क पार कर कुछ सामान लेने गया था। सामान लेकर वह वापस अपनी दुकान की ओर लौट रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया। ट्रक ने उसे बुरी तरह कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना शहर के ओली टोला-सिपाही टोला नहर के पास की है।
लोगों ने ट्रक को पकड़ा घटना के तुरंत बाद ट्रक चालक वाहन लेकर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने ट्रक और चालक को मौके पर ही पकड़ लिया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोगों ने मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने और ट्रक चालक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।
ट्रक चालक से पूछताछ की जा रही है
पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत किया। इसके बाद पुलिस ने भीड़ से ट्रक और उसके चालक को छुड़ाया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेज दिया। नौशाद की मौत के बाद उसके घर में मातम है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ट्रक चालक से पूछताछ की जा रही है। पूर्णिया में गैस सिलेंडर से लदे ट्रक ने युवक को कुचल दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई। युवक सड़क किनारे अंडे की दुकान लगाता था। हादसे के बाद लोगों ने सड़क जाम कर दिया और प्रदर्शन किया। मृतक की पहचान ओली टोला निवासी मो. कमरुद्दीन के बेटे मो. नौशाद (22) के रूप में हुई है। जो सिपाही टोला बाइपास नहर के पास अपनी दुकान लगाता था। जीएमसीएच में मौजूद मृतक के परिजन मो. महमूद ने बताया कि नौशाद अपनी दुकान से सड़क पार कर कुछ सामान लेने गया था। सामान लेकर वह वापस अपनी दुकान की ओर लौट रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया। ट्रक ने उसे बुरी तरह कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना शहर के ओली टोला-सिपाही टोला नहर के पास की है।
लोगों ने ट्रक को पकड़ा घटना के तुरंत बाद ट्रक चालक वाहन लेकर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने ट्रक और चालक को मौके पर ही पकड़ लिया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोगों ने मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने और ट्रक चालक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।
ट्रक चालक से पूछताछ की जा रही है
पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत किया। इसके बाद पुलिस ने भीड़ से ट्रक और उसके चालक को छुड़ाया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेज दिया। नौशाद की मौत के बाद उसके घर में मातम है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ट्रक चालक से पूछताछ की जा रही है।