रामकृष्ण विवेकानंद विद्या मंदिर विद्यालय में छात्र परिषद गठित

रामकृष्ण विवेकानंद विद्या मंदिर विद्यालय में छात्र परिषद गठित

एजुकेशन रिपोर्टर|बेतिया शहर के रामकृष्ण विवेकानंद विद्या मंदिर में शनिवार को शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए छात्र -परिषद् का चुनाव किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ सुरेंद्र प्रसाद केसरी पूर्व प्राचार्य एमजेके कॉलेज ने नव गठित छात्र परिषद सदस्यों को शुभकामनाएं दीं तथा उनके दायित्व बोध से अवगत कराया। इसके पूर्व विद्यालय निदेशक डॉ मदन बनिक ने आगत अतिथियों का स्वागत मोमेंटो देकर किया। वहीं स्वागत भाषण प्राचार्य इंद्रजीत चक्रवर्ती ने दिया। इसके बाद कार्यक्रम की शुरुआत की गई,जिसमें प्रथम से दसवें वर्ग तक वर्ग नायक एवं उपवर्ग नायक का चुनाव किया कर बैच वितरित किया गया। इसके अलावे कैप्टन, जूनियर कैप्टन,हेड बॉय और हेड गर्ल का चयन किया गया। निदेशक ने ओलंपियाड विजेता को भी पुरस्कृत किया। बीते दिनों आयोजित ओलंपियाड में विद्यालय के अष्टम स की छात्रा तनुश्री ने जिले में दूसरा स्थान हासिल किया था। छात्र परिषद चुनाव के तहत कक्षा दशम से रंजना कुमारी कैप्टन चुनी गई, वहीं जूनियर कैप्टन सप्तम अ से प्रिंस कुमार चुने गए। हेड बॉय के रूप में जीतू कुमार सप्तम ब से, हेड गर्ल के रूप में अंशिका कुमारी सप्तम स से चुने गए। वहीं विद्यालय के ब्लॉक ए से हेड बॉय के रूप में आदित्य कुमार दशम ब से और हेड गर्ल के रूप में अंशु प्रिया दशम स को चुना गया। मुख्य अतिथि ने छात्र परिषद और छात्र-छात्राओं के लिए अपनी बातों को रखते हुए कहा की छात्र -परिषद छात्र-छात्राओं के लिए एक अवसर है, जिससे उनमें नेतृत्व की कला विकसित होती है। विद्यालय निदेशक डॉ बनिक ने छात्रों को अपनी जिम्मेदारी का एहसास दिलाते हुए उसे पूरी ईमानदारी के साथ निभाने की सलाह दी। एजुकेशन रिपोर्टर|बेतिया शहर के रामकृष्ण विवेकानंद विद्या मंदिर में शनिवार को शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए छात्र -परिषद् का चुनाव किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ सुरेंद्र प्रसाद केसरी पूर्व प्राचार्य एमजेके कॉलेज ने नव गठित छात्र परिषद सदस्यों को शुभकामनाएं दीं तथा उनके दायित्व बोध से अवगत कराया। इसके पूर्व विद्यालय निदेशक डॉ मदन बनिक ने आगत अतिथियों का स्वागत मोमेंटो देकर किया। वहीं स्वागत भाषण प्राचार्य इंद्रजीत चक्रवर्ती ने दिया। इसके बाद कार्यक्रम की शुरुआत की गई,जिसमें प्रथम से दसवें वर्ग तक वर्ग नायक एवं उपवर्ग नायक का चुनाव किया कर बैच वितरित किया गया। इसके अलावे कैप्टन, जूनियर कैप्टन,हेड बॉय और हेड गर्ल का चयन किया गया। निदेशक ने ओलंपियाड विजेता को भी पुरस्कृत किया। बीते दिनों आयोजित ओलंपियाड में विद्यालय के अष्टम स की छात्रा तनुश्री ने जिले में दूसरा स्थान हासिल किया था। छात्र परिषद चुनाव के तहत कक्षा दशम से रंजना कुमारी कैप्टन चुनी गई, वहीं जूनियर कैप्टन सप्तम अ से प्रिंस कुमार चुने गए। हेड बॉय के रूप में जीतू कुमार सप्तम ब से, हेड गर्ल के रूप में अंशिका कुमारी सप्तम स से चुने गए। वहीं विद्यालय के ब्लॉक ए से हेड बॉय के रूप में आदित्य कुमार दशम ब से और हेड गर्ल के रूप में अंशु प्रिया दशम स को चुना गया। मुख्य अतिथि ने छात्र परिषद और छात्र-छात्राओं के लिए अपनी बातों को रखते हुए कहा की छात्र -परिषद छात्र-छात्राओं के लिए एक अवसर है, जिससे उनमें नेतृत्व की कला विकसित होती है। विद्यालय निदेशक डॉ बनिक ने छात्रों को अपनी जिम्मेदारी का एहसास दिलाते हुए उसे पूरी ईमानदारी के साथ निभाने की सलाह दी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *