उन्नाव में छात्र ने फंदा लगाकर जान दी:पेड़ पर लटका मिला शव, वजह तलाशने में जुटी पुलिस

उन्नाव में छात्र ने फंदा लगाकर जान दी:पेड़ पर लटका मिला शव, वजह तलाशने में जुटी पुलिस

उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में एक 17 वर्षीय छात्र का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला। भगवन्तपुर गोटपाली गांव के बाहर शनिवार सुबह यह घटना सामने आई। छात्र सुबह लगभग 5 बजे घर से निकला था और दोपहर 11 बजे तक नहीं लौटा, जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान, परिजनों को गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर एक बाग में पीपल के पेड़ पर छात्र का शव फंदे से लटका मिला। शव देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर बांगरमऊ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान भगवन्तपुर गोटपाली निवासी अफजल के पुत्र समीर खान के रूप में हुई है। समीर बांगरमऊ के एक इंटर कॉलेज में कक्षा 12 का छात्र था और इस बार उसने अच्छे अंकों से परीक्षा उत्तीर्ण की थी। पुलिस ने मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं पर गौर कर रही है। गांव में इस घटना को लेकर विभिन्न तरह की चर्चाएं हैं। समीर अपने तीन भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *