कानपुर में पुलिस भर्ती परीक्षा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम:कमिश्नरेट पुलिस, जीआरपी, आरपीएफ ने चलाया संयुक्त चेकिंग अभियान

कानपुर में पुलिस भर्ती परीक्षा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम:कमिश्नरेट पुलिस, जीआरपी, आरपीएफ ने चलाया संयुक्त चेकिंग अभियान

कानपुर में 8, 9 और 10 जून को आयोजित होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कमिश्नरेट पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ ने संयुक्त रूप से रेलवे स्टेशनों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। परीक्षा केंद्रों के आसपास भी विशेष निगरानी रखी जा रही है। कानपुर सेंट्रल पर संयुक्त जांच अभियान डीसीपी ट्रैफिक रवींद्र कुमार, आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त विवेक वर्मा, जीआरपी सीओ दुष्यंत सिंह, जीआरपी प्रभारी ओमनारायण सिंह और आरपीएफ प्रभारी एस.एन. पाटीदार के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय और बाहरी क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों एवं सामानों की गहन तलाशी ली गई। सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते की सहायता से संवेदनशील स्थानों की भी जांच की गई। रेलवे स्टेशनों पर आने-जाने वाले अभ्यर्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। ट्रेनों और परीक्षा केंद्रों पर विशेष निगरानी संयुक्त टीम ने विभिन्न ट्रेनों में भी चेकिंग अभियान चलाकर यात्रियों की जांच की और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। वहीं कमिश्नरेट पुलिस ने परीक्षा केंद्रों के आसपास भ्रमण कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया और केंद्र प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नकल कराने वाले गिरोह, फर्जी अभ्यर्थी, दलालों और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है ताकि अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं पर तत्काल रोक लगाई जा सके। अभ्यर्थियों से समय पर पहुंचने की अपील पुलिस प्रशासन ने अभ्यर्थियों से परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचने, प्रवेश पत्र और वैध पहचान पत्र साथ रखने की अपील की है। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने को कहा गया है। सुरक्षा अभियान के चलते रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और परीक्षा केंद्रों के आसपास पुलिस की सक्रिय मौजूदगी दिखाई दे रही है, जिससे अभ्यर्थियों और उनके परिजनों में भरोसा और सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *