जामताड़ा शहर के गांधी मैदान स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में रविवार सुबह उस वक्त लोगों में नाराजगी देखी गई, जब श्रद्धालुओं ने मां पार्वती की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त अवस्था में देखा। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 7 बजे पूजा के लिए पहुंचे लोगों की नजर प्रतिमा पर पड़ी। प्रतिमा के दोनों ओर गहरे चोट के निशान थे। इस देख स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे। देखते ही देखते बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मंदिर परिसर में जमा हो गए। लोगों का कहना है कि प्रतिमा को जिस तरह नुकसान पहुंचाया गया है। प्रतिमा की गरदन टूटी हुई थी। लोगों ने कहा कि यह किसी शरारती तत्व की सोची-समझी हरकत है। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखें… दोषियों की गिरफ्तारी की मांग घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय निवासी भी बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचे। प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। स्थानीय निवासी श्याम देव चौधरी ने बताया कि प्रतिमा के दाएं और बाएं दोनों ओर गंभीर चोट के निशान हैं। जिससे यह स्पष्ट होता है कि इसे जानबूझकर क्षतिग्रस्त किया गया है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही यह भी कहा कि यदि कार्रवाई में देरी हुई, तो स्थानीय लोग आंदोलन करने को बाध्य होंगे। लोगों का यह भी कहना है कि जिले में इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। जिससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं और उनमें असुरक्षा की भावना भी बढ़ रही है। पहले भी हो चुकी है चोरी की घटना स्थानीय लोगों ने बताया कि इससे पहले शहर के प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर में लाखों रुपए की चोरी की घटना हुई थी, जिसका अब तक खुलासा नहीं हो सका है। ऐसे में एक के बाद एक हो रही घटनाओं ने लोगों के आक्रोश को और बढ़ा दिया है। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी बी. एस. पंडित पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस हर पहलू से मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। जामताड़ा शहर के गांधी मैदान स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में रविवार सुबह उस वक्त लोगों में नाराजगी देखी गई, जब श्रद्धालुओं ने मां पार्वती की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त अवस्था में देखा। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 7 बजे पूजा के लिए पहुंचे लोगों की नजर प्रतिमा पर पड़ी। प्रतिमा के दोनों ओर गहरे चोट के निशान थे। इस देख स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे। देखते ही देखते बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मंदिर परिसर में जमा हो गए। लोगों का कहना है कि प्रतिमा को जिस तरह नुकसान पहुंचाया गया है। प्रतिमा की गरदन टूटी हुई थी। लोगों ने कहा कि यह किसी शरारती तत्व की सोची-समझी हरकत है। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखें… दोषियों की गिरफ्तारी की मांग घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय निवासी भी बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचे। प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। स्थानीय निवासी श्याम देव चौधरी ने बताया कि प्रतिमा के दाएं और बाएं दोनों ओर गंभीर चोट के निशान हैं। जिससे यह स्पष्ट होता है कि इसे जानबूझकर क्षतिग्रस्त किया गया है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही यह भी कहा कि यदि कार्रवाई में देरी हुई, तो स्थानीय लोग आंदोलन करने को बाध्य होंगे। लोगों का यह भी कहना है कि जिले में इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। जिससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं और उनमें असुरक्षा की भावना भी बढ़ रही है। पहले भी हो चुकी है चोरी की घटना स्थानीय लोगों ने बताया कि इससे पहले शहर के प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर में लाखों रुपए की चोरी की घटना हुई थी, जिसका अब तक खुलासा नहीं हो सका है। ऐसे में एक के बाद एक हो रही घटनाओं ने लोगों के आक्रोश को और बढ़ा दिया है। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी बी. एस. पंडित पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस हर पहलू से मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।


