लखनऊ के चिनहट इलाके में कार सवार ने थूकने के लिए दरवाजा अचानक दरवाजा खोल दिया। जिससे स्कूटी सवार टकराकर घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शक्तिनगर इंदिरानगर निवासी शौनक शुक्ला (50) स्टेशनरी की दुकान चलाते थे। रविवार को दोपहर के समय मटियारी स्थित अपने हॉस्टल काम से जा रहे थे। यादव ढाबा के पास पहुंचे थे। तभी आगे चल रही ईको कार के चालक ने थूकने के लिए अचानक से दरवाजा खोल दिया। जिससे स्कूटी से जा रहे शौनक का सिर दरवाजे से टकरा गया और गंभीर रुप से घायल हो गए। ईको चालक ने लोगों की मदद से अपनी गाड़ी से इलाज के लिए लोहिया अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी होते ही चालक मौके से फरार हो गया। भाई पंडित इंद्र देव शुक्ला ने बताया कि परिवार में पत्नी राधा शुक्ला और दो बच्चे हैं। घटना की जानकारी होने के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मामले में इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


