राजधानी लखनऊ में बैसाखी के अवसर पर सामाजिक एकता और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। ऑल इंडिया सिख पंजाबी वेलफेयर काउंसिल और गुरुद्वारा सदर ने मैक्स हॉस्पिटल के सहयोग से इस कार्यक्रम का आयोजन मैक्स हॉस्पिटल परिसर में किया। इसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। समारोह में कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं। इनमें सांसद व पूर्व पुलिस महानिदेशक बृजलाल, मुख्यमंत्री सलाहकार अविनाश अवस्थी, एमएलसी मुकेश शर्मा, पूर्व कैबिनेट मंत्री सरजीत सिंह डंग, कैंट बोर्ड सदस्य प्रमोद शर्मा, पूर्व मेयर संयुक्ता भाटिया, प्रशांत भाटिया, डिप्टी मेयर चरणजीत कौर, अनिल सिंह गांधी और राजू गांधी शामिल थे। सभी अतिथियों ने कार्यक्रम की सराहना की और सामाजिक एकजुटता पर जोर दिया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों को सम्मानित करना था आयोजकों ने बताया कि पूरे आयोजन का खर्च मैक्स हॉस्पिटल ने वहन किया। इसके लिए परिषद की ओर से मैक्स हॉस्पिटल के निदेशक परमीत मिश्रा और अखिलेश मिश्रा का आभार व्यक्त किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य उन लोगों को सम्मानित करना था, जिन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज सेवा और प्रशासन जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है। दर्शकों ने रंगारंग कार्यक्रमों का खूब आनंद लिया समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिन्होंने माहौल को जीवंत बना दिया। दर्शकों ने रंगारंग कार्यक्रमों का खूब आनंद लिया। अंत में, आयोजकों ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया और ऐसे आयोजनों को समाज में सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत बताया। ये मौजूद रहे इस अवसर पर चारू गाबा, प्रीति सिंह, धर्मवीर बग्गा, बलबीर सिंह, अनिल वर्मा, जसपाल सिंह पाली, गुरप्रीत सिंह बिन्नर, डॉ. मनमीत कौर सोढ़ी, नरेंद्र सिंह मोंगा, हरमिंदर सिंह मिंदी, बबलू माजी, रणजीत सिंह, सुखचैन सिंह, कुलवंत सिंह, सुखवंत सिंह भटेशा, गुरमीत सिंह भुल्लर और दिव्यांग इन्फ्लुएंसर जगजीत सिंह सहित कई व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।


