मधुबनी के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) योगेंद्र कुमार ने गुरुवार को जयनगर थाना का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान विधि व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के निष्पादन को लेकर समीक्षा बैठक की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने स्टेशन डायरी और विभिन्न अभिलेखों का गहन अवलोकन किया। उन्होंने अभिलेखों के उचित संधारण, लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन, फरार वारंटियों की गिरफ्तारी और कुर्की-जब्ती से संबंधित कागजातों को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। आने वाले पर्व-त्योहारों के मद्देनजर विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिन-रात गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए। एसएसपी ने स्थान बदल-बदल कर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाने पर जोर दिया। सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण लोगों की गतिविधियों पर नजर रखने और एसएसबी के साथ संयुक्त गश्त करने के भी निर्देश दिए गए। अफवाह फैलाने वालों पर रहे पैनी नजर उन्होंने असामाजिक तत्वों और अफवाह फैलाने वालों पर पैनी नजर रखने तथा मद्य निषेध अभियान के तहत प्रभावी कार्रवाई करने को कहा। चालू माह में दर्ज मामलों के निष्पादन की समीक्षा करते हुए केस डिस्पोजल में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। पिछले महीने थाने के लिए निर्धारित किए गए लक्ष्य की भी समीक्षा की गई। लक्ष्य पूरा करने में कुछ कमी पाए जाने पर संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। इस महीने के लिए नया लक्ष्य निर्धारित कर उसे समय पर पूरा करने का निर्देश दिया गया है। महावीर चौक के पास पुलिस पिकेट बल की नियुक्ति एसएसपी ने जयनगर क्षेत्र समेत शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की बात कही। उन्होंने बताया कि जल्द ही जयनगर के कमला रोड स्थित महावीर चौक के समीप पुलिस पिकेट में स्थायी पुलिस बल की नियुक्ति की जाएगी, जिसके लिए डीएसपी को निर्देश दिए गए हैं। औचक निरीक्षण सह समीक्षा बैठक के दौरान डीएसपी सदानंद कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर बी के ब्रजेश, पर्यवेक्षक, प्रभारी थानाध्यक्ष जीता कुमारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। मधुबनी के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) योगेंद्र कुमार ने गुरुवार को जयनगर थाना का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान विधि व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के निष्पादन को लेकर समीक्षा बैठक की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने स्टेशन डायरी और विभिन्न अभिलेखों का गहन अवलोकन किया। उन्होंने अभिलेखों के उचित संधारण, लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन, फरार वारंटियों की गिरफ्तारी और कुर्की-जब्ती से संबंधित कागजातों को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। आने वाले पर्व-त्योहारों के मद्देनजर विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिन-रात गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए। एसएसपी ने स्थान बदल-बदल कर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाने पर जोर दिया। सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण लोगों की गतिविधियों पर नजर रखने और एसएसबी के साथ संयुक्त गश्त करने के भी निर्देश दिए गए। अफवाह फैलाने वालों पर रहे पैनी नजर उन्होंने असामाजिक तत्वों और अफवाह फैलाने वालों पर पैनी नजर रखने तथा मद्य निषेध अभियान के तहत प्रभावी कार्रवाई करने को कहा। चालू माह में दर्ज मामलों के निष्पादन की समीक्षा करते हुए केस डिस्पोजल में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। पिछले महीने थाने के लिए निर्धारित किए गए लक्ष्य की भी समीक्षा की गई। लक्ष्य पूरा करने में कुछ कमी पाए जाने पर संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। इस महीने के लिए नया लक्ष्य निर्धारित कर उसे समय पर पूरा करने का निर्देश दिया गया है। महावीर चौक के पास पुलिस पिकेट बल की नियुक्ति एसएसपी ने जयनगर क्षेत्र समेत शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की बात कही। उन्होंने बताया कि जल्द ही जयनगर के कमला रोड स्थित महावीर चौक के समीप पुलिस पिकेट में स्थायी पुलिस बल की नियुक्ति की जाएगी, जिसके लिए डीएसपी को निर्देश दिए गए हैं। औचक निरीक्षण सह समीक्षा बैठक के दौरान डीएसपी सदानंद कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर बी के ब्रजेश, पर्यवेक्षक, प्रभारी थानाध्यक्ष जीता कुमारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

