SSB ने भारत-नेपाल बॉर्डर पर 294 लीटर शराब पकड़ी:मधुबनी में 2 जगह से एक कार सहित भारी मात्रा में नेपाली शराब बरामद

SSB ने भारत-नेपाल बॉर्डर पर 294 लीटर शराब पकड़ी:मधुबनी में 2 जगह से एक कार सहित भारी मात्रा में नेपाली शराब बरामद

सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मधुबनी जिले में 48वीं वाहिनी SSB जयनगर ने दो अलग-अलग स्थानों से कुल 294.375 लीटर नेपाली शराब और एक चार पहिया वाहन बरामद किया है। यह कार्रवाई हरलाखी प्रखंड के दिघियाटोल सीमा चौकी (BOP) क्षेत्र में की गई। सीमा स्तंभ संख्या 287/9 के पास भारतीय क्षेत्र में गश्त के दौरान, जवानों ने कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को बोरे ले जाते देखा। गश्ती दल को देखते ही वे बोरे छोड़कर नेपाल की ओर भाग गए। तलाशी लेने पर, 33 बोतल एसी ब्लैक शराब (12.375 लीटर) और 24 बोतल टुबोर्ग बीयर (12 लीटर) बरामद हुई। इस स्थान से कुल 24.375 लीटर शराब जब्त की गई।
जवानों को देखकर वाहन छोड़कर नेपाल की ओर फरार हो गया दूसरी कार्रवाई मधवापुर प्रखंड के परसा सीमा चौकी (BOP) क्षेत्र में बिहार पुलिस (थाना मधवापुर) के साथ संयुक्त रूप से की गई। सीमा स्तंभ संख्या 297 के निकट भारतीय क्षेत्र में एक संदिग्ध कार को रोका गया। कार चालक भी जवानों को देखकर वाहन छोड़कर नेपाल की ओर फरार हो गया। वाहन की तलाशी लेने पर, उसमें छिपाकर रखी गई 900 बोतल नेपाली सोफी शराब (270 लीटर) बरामद हुई। इसके साथ ही एक मारुति सुजुकी चार पहिया वाहन भी जब्त किया गया। दोनों जगहों से कुल 294.375 लीटर शराब और एक वाहन जब्त किया गया है। बरामद शराब और वाहन को विधिसम्मत कार्रवाई के लिए संबंधित थाना हरलाखी और थाना मधवापुर को सौंप दिया गया है। फरार तस्करों की तलाश जारी है। सशस्त्र सीमा बल पूरी तरह सतर्क और सक्रिय 48वीं वाहिनी SSB के कमांडेंट गोबिंद सिंह भंडारी ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध शराब तस्करी को रोकने के लिए सशस्त्र सीमा बल पूरी तरह सतर्क और सक्रिय है। उन्होंने कहा कि जवानों की निरंतर गश्त, आसूचना आधारित कार्रवाई और स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय के कारण तस्करी के प्रयासों को लगातार विफल किया जा रहा है। भंडारी ने यह भी दोहराया कि 48वीं वाहिनी भविष्य में भी सीमा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रखेगी। सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मधुबनी जिले में 48वीं वाहिनी SSB जयनगर ने दो अलग-अलग स्थानों से कुल 294.375 लीटर नेपाली शराब और एक चार पहिया वाहन बरामद किया है। यह कार्रवाई हरलाखी प्रखंड के दिघियाटोल सीमा चौकी (BOP) क्षेत्र में की गई। सीमा स्तंभ संख्या 287/9 के पास भारतीय क्षेत्र में गश्त के दौरान, जवानों ने कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को बोरे ले जाते देखा। गश्ती दल को देखते ही वे बोरे छोड़कर नेपाल की ओर भाग गए। तलाशी लेने पर, 33 बोतल एसी ब्लैक शराब (12.375 लीटर) और 24 बोतल टुबोर्ग बीयर (12 लीटर) बरामद हुई। इस स्थान से कुल 24.375 लीटर शराब जब्त की गई।
जवानों को देखकर वाहन छोड़कर नेपाल की ओर फरार हो गया दूसरी कार्रवाई मधवापुर प्रखंड के परसा सीमा चौकी (BOP) क्षेत्र में बिहार पुलिस (थाना मधवापुर) के साथ संयुक्त रूप से की गई। सीमा स्तंभ संख्या 297 के निकट भारतीय क्षेत्र में एक संदिग्ध कार को रोका गया। कार चालक भी जवानों को देखकर वाहन छोड़कर नेपाल की ओर फरार हो गया। वाहन की तलाशी लेने पर, उसमें छिपाकर रखी गई 900 बोतल नेपाली सोफी शराब (270 लीटर) बरामद हुई। इसके साथ ही एक मारुति सुजुकी चार पहिया वाहन भी जब्त किया गया। दोनों जगहों से कुल 294.375 लीटर शराब और एक वाहन जब्त किया गया है। बरामद शराब और वाहन को विधिसम्मत कार्रवाई के लिए संबंधित थाना हरलाखी और थाना मधवापुर को सौंप दिया गया है। फरार तस्करों की तलाश जारी है। सशस्त्र सीमा बल पूरी तरह सतर्क और सक्रिय 48वीं वाहिनी SSB के कमांडेंट गोबिंद सिंह भंडारी ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध शराब तस्करी को रोकने के लिए सशस्त्र सीमा बल पूरी तरह सतर्क और सक्रिय है। उन्होंने कहा कि जवानों की निरंतर गश्त, आसूचना आधारित कार्रवाई और स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय के कारण तस्करी के प्रयासों को लगातार विफल किया जा रहा है। भंडारी ने यह भी दोहराया कि 48वीं वाहिनी भविष्य में भी सीमा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रखेगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *