SRH vs RR Eliminator: प्लेऑफ में जमकर बोलता है ईशान किशन का बल्ला, 51.33 की औसत और 130.5 के स्ट्राइक रेट से बनाते हैं रन

SRH vs RR Eliminator: प्लेऑफ में जमकर बोलता है ईशान किशन का बल्ला, 51.33 की औसत और 130.5 के स्ट्राइक रेट से बनाते हैं रन

राजस्थान रॉयल्स को सबसे ज्यादा खतरा ईशान किशन से है। किशन ने अबतक पांच प्लेऑफ मुक़ाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 51.33 की औसत से रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक ररेट 130.5 का रहा है। 

Ishan Kishan Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals, Eliminator, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का एलिमिनेटर मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और पहले सीजन की चैम्पियन राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जाएगा। न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम या न्यू पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाने वाला यह मैच नॉकआउट मुक़ाबला है। इस मुकाबले में जो भी टीम हारेगी, वह लीग से बाहर हो जाएगी। वहीं जीतने वाली टीम दूसरे क्वालीफायर में 29 मई को गुजरात टाइटंस (GT) से भिड़ेगी।

ईशान किशन बेहद खतरनाक

सनराइजर्स हैदराबाद ने इस सीजन जोरदार प्रदर्शन किया है। खास कर बल्लेबाजी डिपार्टमेंट में सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा, विकेट कीपर हेनरिक क्लासेन और ईशान किशन ने जमकर रह बनाए हैं। लेकिन राजस्थान रॉयल्स को सबसे ज्यादा खतरा ईशान किशन से है। किशन ने अब तक पांच प्लेऑफ मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 51.33 की औसत से रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 130.5 का रहा है।

गलती की कोई गुंजाइश नहीं

मुल्लांपुर में खेले गए आठ मुकाबलों में से छह में 200 से ज्यादा का स्कोर बना है। ऐसे में यह मुक़ाबला भी हाई स्कोरिंग होने वाला है। दोनों टीमों के लिए अब किसी भी गलती की कोई गुंजाइश नहीं है। सनराइजर्स हैदराबाद इस सीजन के लीग चरण में राजस्थान रॉयल्स को दो बार हराने के बाद, पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ इस नॉकआउट मुकाबले में उतरेगी। 13 अप्रैल को एसआरएच ने आरआर के खिलाफ 57 रन से जीत दर्ज की थी, जबकि 25 अप्रैल को इसी टीम के विरुद्ध 5 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया।

नेट रन रेट के कारण हैदराबाद एलिमिनेटर में

सनराइजर्स हैदराबाद ने 14 मुकाबलों में 9 जीत के साथ 18 अंक अपने नाम किए। यह टीम प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर रही। एसआरएच के अंक शीर्ष-2 टीमों (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस) के बराबर थे, लेकिन कम नेट रन रेट के कारण उन्हें एलिमिनेटर खेलना पड़ रहा है। दूसरी ओर, राजस्थान रॉयल्स ने वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस पर एक अहम जीत के साथ प्लेऑफ में जगह बनई है। 8 लीग मैच जीतने के बाद यह टीम 16 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रही।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *