खेल और शिक्षा साथ-साथ बढ़ाने का संदेश देकर खिलाड़ियों को बांटी गई खेल सामग्री

खेल और शिक्षा साथ-साथ बढ़ाने का संदेश देकर खिलाड़ियों को बांटी गई खेल सामग्री

खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और युवाओं में खेल संस्कृति मजबूत करने की दिशा में रविवार को जीडी कॉलेज मैदान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जीडी कॉलेज वॉलीबॉल क्लब के सौजन्य से आर्ट ऑफ गिविंग संस्था द्वारा भेजे गए वॉलीबॉल किट का वितरण जिले के विभिन्न क्लबों के बीच किया गया। खिलाड़ियों को वॉलीबॉल, नेट, टी-शर्ट और बैनर उपलब्ध कराए गए। कार्यक्रम में पूर्व मेयर संजय सिंह ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्यसभा के पूर्व सांसद तथा केआईआईटी और केआईएसएस के निदेशक प्रोफेसर अच्युत सामंत का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि अच्युत सामंत ने अपने संस्थान के माध्यम से उड़ीसा के गरीब और आदिवासी बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा, स्वास्थ्य और खेल की सुविधाएं उपलब्ध कराकर सामाजिक बदलाव का बड़ा उदाहरण प्रस्तुत किया है। विशेष रूप से वॉलीबॉल और रग्बी जैसे खेलों को बढ़ावा देने में अच्युत सामंत की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, जिससे इन खेलों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है। राष्ट्रीय रेफरी रानू कुमार ने बताया कि अच्युत सामंत के जन्मदिन के अवसर पर प्रत्येक वर्ष 17 मई को “आर्ट ऑफ गिविंग डे” मनाया जाता है। इसके तहत देशभर के वॉलीबॉल क्लबों को खेल सामग्री उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद बच्चों के लिए उड़ीसा में स्थापित स्पोर्ट्स स्कूल खेल और शिक्षा को एक साथ आगे बढ़ाने का बेहतर मॉडल है। कार्यक्रम के संयोजक एवं राष्ट्रीय रेफरी अनिल कुमार ने कहा कि पिछले कई वर्षों से आर्ट ऑफ गिविंग संस्था बेगूसराय जिले के क्लबों को खेल सामग्री उपलब्ध करा रही है। इस वर्ष जिले के 21 क्लबों को वॉलीबॉल, नेट, जर्सी और बैनर दिए गए हैं, जिससे खिलाड़ियों को अभ्यास और प्रतियोगिताओं में मदद मिलेगी। खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और युवाओं में खेल संस्कृति मजबूत करने की दिशा में रविवार को जीडी कॉलेज मैदान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जीडी कॉलेज वॉलीबॉल क्लब के सौजन्य से आर्ट ऑफ गिविंग संस्था द्वारा भेजे गए वॉलीबॉल किट का वितरण जिले के विभिन्न क्लबों के बीच किया गया। खिलाड़ियों को वॉलीबॉल, नेट, टी-शर्ट और बैनर उपलब्ध कराए गए। कार्यक्रम में पूर्व मेयर संजय सिंह ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्यसभा के पूर्व सांसद तथा केआईआईटी और केआईएसएस के निदेशक प्रोफेसर अच्युत सामंत का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि अच्युत सामंत ने अपने संस्थान के माध्यम से उड़ीसा के गरीब और आदिवासी बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा, स्वास्थ्य और खेल की सुविधाएं उपलब्ध कराकर सामाजिक बदलाव का बड़ा उदाहरण प्रस्तुत किया है। विशेष रूप से वॉलीबॉल और रग्बी जैसे खेलों को बढ़ावा देने में अच्युत सामंत की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, जिससे इन खेलों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है। राष्ट्रीय रेफरी रानू कुमार ने बताया कि अच्युत सामंत के जन्मदिन के अवसर पर प्रत्येक वर्ष 17 मई को “आर्ट ऑफ गिविंग डे” मनाया जाता है। इसके तहत देशभर के वॉलीबॉल क्लबों को खेल सामग्री उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद बच्चों के लिए उड़ीसा में स्थापित स्पोर्ट्स स्कूल खेल और शिक्षा को एक साथ आगे बढ़ाने का बेहतर मॉडल है। कार्यक्रम के संयोजक एवं राष्ट्रीय रेफरी अनिल कुमार ने कहा कि पिछले कई वर्षों से आर्ट ऑफ गिविंग संस्था बेगूसराय जिले के क्लबों को खेल सामग्री उपलब्ध करा रही है। इस वर्ष जिले के 21 क्लबों को वॉलीबॉल, नेट, जर्सी और बैनर दिए गए हैं, जिससे खिलाड़ियों को अभ्यास और प्रतियोगिताओं में मदद मिलेगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *