सिटी रिपोर्टर | बीहट राष्ट्रकवि दिनकर ग्राम सिमरिया स्थित भगवती स्थान धर्मशाला में रविवार को वत्स सेवा समिति परिवार के नेतृत्व में रोटरी ब्लड सेंटर, बेगूसराय द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में युवाओं और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 43 यूनिट रक्तदान किया। खास बात यह रही कि 10 युवाओं ने पहली बार रक्तदान कर समाज सेवा की दिशा में कदम बढ़ाया। शिविर के दौरान कई पिता अपने पुत्रों के साथ रक्तदान करने पहुंचे, जिसने आयोजन को सामाजिक जागरूकता और प्रेरणा का विशेष संदेश दिया। वहीं कुछ इच्छुक लोगों को हीमोग्लोबिन कम रहने के कारण रक्तदान किए बिना वापस लौटना पड़ा। शिविर के व्यवस्थापक कृष्ण मुरारी ने बताया कि वत्स सेवा समिति परिवार द्वारा सिमरिया में हर वर्ष दो बार रक्तदान शिविर आयोजित किया जाता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में अब युवा वर्ग रक्तदान के प्रति तेजी से जागरूक हो रहा है और बढ़-चढ़कर भागीदारी निभा रहा है। रोटरी ब्लड सेंटर के टेक्नीशियन अशोक कुमार ने रक्त संग्रह और स्वास्थ्य जांच में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गोपाल कुमार ने भी कई वार्ड सदस्यों के साथ रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया। मौके पर वत्स सेवा समिति के सचिव रजनीश कुमार, प्रभात कुमार राय, राजकुमार सिंह, रामनाथ सिंह, मनीष कुमार, राधे कुमार, गुलशन कुमार, गौरव कुमार, पिंटू कुमार, संतोष कुमार समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण शिविर समाप्त होने तक मौजूद रहे। विशेषज्ञों के अनुसार एक यूनिट रक्त कई जरूरतमंद मरीजों की जिंदगी बचाने में मददगार साबित हो सकता है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रहे रक्तदान शिविर न सिर्फ मरीजों के लिए राहत बन रहे हैं, बल्कि युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना भी मजबूत कर रहे हैं। सिटी रिपोर्टर | बीहट राष्ट्रकवि दिनकर ग्राम सिमरिया स्थित भगवती स्थान धर्मशाला में रविवार को वत्स सेवा समिति परिवार के नेतृत्व में रोटरी ब्लड सेंटर, बेगूसराय द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में युवाओं और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 43 यूनिट रक्तदान किया। खास बात यह रही कि 10 युवाओं ने पहली बार रक्तदान कर समाज सेवा की दिशा में कदम बढ़ाया। शिविर के दौरान कई पिता अपने पुत्रों के साथ रक्तदान करने पहुंचे, जिसने आयोजन को सामाजिक जागरूकता और प्रेरणा का विशेष संदेश दिया। वहीं कुछ इच्छुक लोगों को हीमोग्लोबिन कम रहने के कारण रक्तदान किए बिना वापस लौटना पड़ा। शिविर के व्यवस्थापक कृष्ण मुरारी ने बताया कि वत्स सेवा समिति परिवार द्वारा सिमरिया में हर वर्ष दो बार रक्तदान शिविर आयोजित किया जाता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में अब युवा वर्ग रक्तदान के प्रति तेजी से जागरूक हो रहा है और बढ़-चढ़कर भागीदारी निभा रहा है। रोटरी ब्लड सेंटर के टेक्नीशियन अशोक कुमार ने रक्त संग्रह और स्वास्थ्य जांच में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गोपाल कुमार ने भी कई वार्ड सदस्यों के साथ रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया। मौके पर वत्स सेवा समिति के सचिव रजनीश कुमार, प्रभात कुमार राय, राजकुमार सिंह, रामनाथ सिंह, मनीष कुमार, राधे कुमार, गुलशन कुमार, गौरव कुमार, पिंटू कुमार, संतोष कुमार समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण शिविर समाप्त होने तक मौजूद रहे। विशेषज्ञों के अनुसार एक यूनिट रक्त कई जरूरतमंद मरीजों की जिंदगी बचाने में मददगार साबित हो सकता है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रहे रक्तदान शिविर न सिर्फ मरीजों के लिए राहत बन रहे हैं, बल्कि युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना भी मजबूत कर रहे हैं।


