उधना से दानापुर, जयनगर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेनें:उधना-जयनगर का 26 अप्रैल से परिचालन शुरू, 12:40 में पहुंचेगी हाजीपुर

रेलवे ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए उधना से दानापुर और जयनगर के लिए विशेष अनारक्षित ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें 26 और 27 अप्रैल, 2026 को चलाई जाएंगी। गाड़ी संख्या 09007 उधना-दानापुर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 26 अप्रैल, 2026 (रविवार) को उधना से देर रात 01:30 बजे रवाना होगी। यह सोमवार को सुबह 07:54 बजे डीडीयू, 09:24 बजे बक्सर और 10:31 बजे आरा होते हुए दोपहर 12:00 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में, गाड़ी संख्या 09008 दानापुर-उधना स्पेशल 27 अप्रैल, 2026 (सोमवार) को दानापुर से दोपहर 03:00 बजे चलेगी। यह आरा में 03:50 बजे और डीडीयू में 06:39 बजे रुकते हुए बुधवार को देर रात 01:15 बजे उधना पहुंचेगी। 26 अप्रैल से उधना-दानापुर का परिचालन होगा शुरू इसी तरह, गाड़ी संख्या 09021 उधना-दानापुर अनारक्षित स्पेशल 26 अप्रैल, 2026 (रविवार) को उधना से दोपहर 02:30 बजे प्रस्थान करेगी। यह सोमवार को रात 08:54 बजे डीडीयू, 10:24 बजे बक्सर और 11:31 बजे आरा पहुंचेगी, और मंगलवार को देर रात 01:00 बजे दानापुर पहुंचेगी। इसकी वापसी यात्रा में, गाड़ी संख्या 09022 दानापुर-उधना स्पेशल 27 अप्रैल, 2026 (सोमवार) को दानापुर से सुबह 04:00 बजे रवाना होगी। यह आरा में 04:50 बजे और डीडीयू में 07:39 बजे रुकते हुए बुधवार को दोपहर 02:15 बजे उधना पहुंचेगी। उधना-जयनगर 12:40 में पहुंचेगी हाजीपुर तीसरी विशेष ट्रेन, गाड़ी संख्या 09003 उधना-जयनगर अनारक्षित स्पेशल, 26 अप्रैल, 2026 (रविवार) को उधना से देर रात 12:30 बजे चलेगी। यह सोमवार को सुबह 06:54 बजे डीडीयू, 11:03 बजे पाटलिपुत्र, 12:40 बजे हाजीपुर, दोपहर 03:47 बजे समस्तीपुर, शाम 05:17 बजे दरभंगा और 06:54 बजे मधुबनी होते हुए रात 08:00 बजे जयनगर पहुंचेगी। वापसी में, गाड़ी संख्या 09004 जयनगर-उधना स्पेशल 27 अप्रैल, 2026 (सोमवार) को जयनगर से रात 11:00 बजे प्रस्थान करेगी। यह मंगलवार को देर रात 01:02 बजे दरभंगा, 02:02 बजे समस्तीपुर, 04:32 बजे हाजीपुर, 06:02 बजे पाटलिपुत्र और 09:51 बजे डीडीयू रुकते हुए बुधवार को शाम 04:30 बजे उधना पहुंचेगी। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने यह जानकारी दी। रेलवे ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए उधना से दानापुर और जयनगर के लिए विशेष अनारक्षित ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें 26 और 27 अप्रैल, 2026 को चलाई जाएंगी। गाड़ी संख्या 09007 उधना-दानापुर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 26 अप्रैल, 2026 (रविवार) को उधना से देर रात 01:30 बजे रवाना होगी। यह सोमवार को सुबह 07:54 बजे डीडीयू, 09:24 बजे बक्सर और 10:31 बजे आरा होते हुए दोपहर 12:00 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में, गाड़ी संख्या 09008 दानापुर-उधना स्पेशल 27 अप्रैल, 2026 (सोमवार) को दानापुर से दोपहर 03:00 बजे चलेगी। यह आरा में 03:50 बजे और डीडीयू में 06:39 बजे रुकते हुए बुधवार को देर रात 01:15 बजे उधना पहुंचेगी। 26 अप्रैल से उधना-दानापुर का परिचालन होगा शुरू इसी तरह, गाड़ी संख्या 09021 उधना-दानापुर अनारक्षित स्पेशल 26 अप्रैल, 2026 (रविवार) को उधना से दोपहर 02:30 बजे प्रस्थान करेगी। यह सोमवार को रात 08:54 बजे डीडीयू, 10:24 बजे बक्सर और 11:31 बजे आरा पहुंचेगी, और मंगलवार को देर रात 01:00 बजे दानापुर पहुंचेगी। इसकी वापसी यात्रा में, गाड़ी संख्या 09022 दानापुर-उधना स्पेशल 27 अप्रैल, 2026 (सोमवार) को दानापुर से सुबह 04:00 बजे रवाना होगी। यह आरा में 04:50 बजे और डीडीयू में 07:39 बजे रुकते हुए बुधवार को दोपहर 02:15 बजे उधना पहुंचेगी। उधना-जयनगर 12:40 में पहुंचेगी हाजीपुर तीसरी विशेष ट्रेन, गाड़ी संख्या 09003 उधना-जयनगर अनारक्षित स्पेशल, 26 अप्रैल, 2026 (रविवार) को उधना से देर रात 12:30 बजे चलेगी। यह सोमवार को सुबह 06:54 बजे डीडीयू, 11:03 बजे पाटलिपुत्र, 12:40 बजे हाजीपुर, दोपहर 03:47 बजे समस्तीपुर, शाम 05:17 बजे दरभंगा और 06:54 बजे मधुबनी होते हुए रात 08:00 बजे जयनगर पहुंचेगी। वापसी में, गाड़ी संख्या 09004 जयनगर-उधना स्पेशल 27 अप्रैल, 2026 (सोमवार) को जयनगर से रात 11:00 बजे प्रस्थान करेगी। यह मंगलवार को देर रात 01:02 बजे दरभंगा, 02:02 बजे समस्तीपुर, 04:32 बजे हाजीपुर, 06:02 बजे पाटलिपुत्र और 09:51 बजे डीडीयू रुकते हुए बुधवार को शाम 04:30 बजे उधना पहुंचेगी। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने यह जानकारी दी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *