बक्सर में आज स्पेशल ट्रैफिक प्लान लागू:गंगा दशहरा स्नान को लेकर अलग-अलग रास्तों पर गाड़ियों की नो-एंट्री

बक्सर में आज स्पेशल ट्रैफिक प्लान लागू:गंगा दशहरा स्नान को लेकर अलग-अलग रास्तों पर गाड़ियों की नो-एंट्री

बक्सर पुलिस प्रशासन ने गंगा दशहरा स्नान के मद्देनजर शहर में विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है। पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय, बक्सर द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, 26 मई 2026 को सुबह 4 बजे से शाम 5 बजे तक शहर के कई मार्गों पर वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। बड़े वाहनों, ट्रैक्टर और पिकअप के लिए यह नो-एंट्री रात 10 बजे तक लागू रहेगी। जारी आदेश के तहत, ज्योति चौक से थाना चौक, थाना चौक से नाथ बाबा पुल, थाना चौक से रामरेखा घाट होते हुए पीपी रोड और पुराना सदर अस्पताल मार्ग, सिंडिकेट से जमुना चौक होते हुए थाना चौक, तथा मठिया पुल से मुनीम चौक तक सभी प्रकार के चारपहिया वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। हालांकि, दोपहिया वाहनों को इन मार्गों पर आवागमन की छूट दी गई है। ई-रिक्शा और ऑटो रिक्शा के लिए अलग रूट तय चारपहिया वाहनों के लिए प्रशासन ने वैकल्पिक मार्ग भी निर्धारित किए हैं। इन वाहनों का आवागमन गोलंबर, सिंडिकेट, बाईपास, बस स्टैंड, ज्योति चौक, डीएवी मोड़, अंबेडकर चौक, स्टेशन, आईटीआई रोड और मठिया मोड़ होकर कराया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ई-रिक्शा और ऑटो रिक्शा के लिए अलग रूट तय किए गए हैं। पार्किंग व्यवस्था के अंतर्गत, ट्रैक्टर, पिकअप, बस और अन्य बड़े वाहनों के लिए हवाई अड्डा मैदान, आईटीआई मैदान, बाजार समिति, गोलंबर पार्किंग स्थल और इटाढ़ी गुमटी के पास रेलवे मैदान को चिन्हित किया गया है। चारपहिया, तीनपहिया और मोटरसाइकिल के लिए किला मैदान और उसके पीछे पार्किंग की व्यवस्था की गई है। यात्रियों से अपने साथ टिकट रखने की अपील प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि रोगी, एम्बुलेंस और अति आवश्यक सेवा वाले वाहनों को इन प्रतिबंधों से छूट मिलेगी। रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों से अपने साथ टिकट रखने की अपील की गई है। इसके अतिरिक्त, आम नागरिकों से अनावश्यक रूप से चारपहिया वाहनों का उपयोग न करने का अनुरोध किया गया है। बक्सर पुलिस प्रशासन ने गंगा दशहरा स्नान के मद्देनजर शहर में विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है। पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय, बक्सर द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, 26 मई 2026 को सुबह 4 बजे से शाम 5 बजे तक शहर के कई मार्गों पर वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। बड़े वाहनों, ट्रैक्टर और पिकअप के लिए यह नो-एंट्री रात 10 बजे तक लागू रहेगी। जारी आदेश के तहत, ज्योति चौक से थाना चौक, थाना चौक से नाथ बाबा पुल, थाना चौक से रामरेखा घाट होते हुए पीपी रोड और पुराना सदर अस्पताल मार्ग, सिंडिकेट से जमुना चौक होते हुए थाना चौक, तथा मठिया पुल से मुनीम चौक तक सभी प्रकार के चारपहिया वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। हालांकि, दोपहिया वाहनों को इन मार्गों पर आवागमन की छूट दी गई है। ई-रिक्शा और ऑटो रिक्शा के लिए अलग रूट तय चारपहिया वाहनों के लिए प्रशासन ने वैकल्पिक मार्ग भी निर्धारित किए हैं। इन वाहनों का आवागमन गोलंबर, सिंडिकेट, बाईपास, बस स्टैंड, ज्योति चौक, डीएवी मोड़, अंबेडकर चौक, स्टेशन, आईटीआई रोड और मठिया मोड़ होकर कराया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ई-रिक्शा और ऑटो रिक्शा के लिए अलग रूट तय किए गए हैं। पार्किंग व्यवस्था के अंतर्गत, ट्रैक्टर, पिकअप, बस और अन्य बड़े वाहनों के लिए हवाई अड्डा मैदान, आईटीआई मैदान, बाजार समिति, गोलंबर पार्किंग स्थल और इटाढ़ी गुमटी के पास रेलवे मैदान को चिन्हित किया गया है। चारपहिया, तीनपहिया और मोटरसाइकिल के लिए किला मैदान और उसके पीछे पार्किंग की व्यवस्था की गई है। यात्रियों से अपने साथ टिकट रखने की अपील प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि रोगी, एम्बुलेंस और अति आवश्यक सेवा वाले वाहनों को इन प्रतिबंधों से छूट मिलेगी। रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों से अपने साथ टिकट रखने की अपील की गई है। इसके अतिरिक्त, आम नागरिकों से अनावश्यक रूप से चारपहिया वाहनों का उपयोग न करने का अनुरोध किया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *