पवन सिंह और ज्योति सिंह के तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है। ज्योति ने कहा था कि अब उन्हें शादी से डर लगने लगा है। पवन ने उनके 8 साल बर्बाद कर दिए। ज्योति ने पवन से 10 करोड़ रुपए एलिमनी मांगी है। अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। इसमें लिखा है, ‘समाज अक्सर उन बेटियों की कहानी नहीं सुनता जो जिंदा रहकर हर दिन लड़ रही हैं, लेकिन जिन कहानियों में किसी बेटी की चीख आखिरी खामोशी बन जाती है, उनमें वही समाज सबसे ज्यादा दिलचस्पी लेने लगता है।’ पवन सिंह ने कहा था, ज्योति के साथ रहना अब संभव नहीं पवन सिंह कोर्ट में कह चुके हैं कि ज्योति सिंह के साथ रहना अब संभव नहीं है। पवन सिंह के बयान के बाद ज्योति सिंह अपने इंस्टाग्राम पर लगातार रील्स और स्टेटस के जरिए इशारों में अपनी बात कह रही हैं। कुछ दिन पहले ज्योति ने रील शेयर करते हुए अलका याग्निक का गाना लगाया था। इसके बोल थे – ‘अगर तुम ये दिल मांग लेते जानेमन हम तुम्हें जान देते। तुम्हें कैसे हम भूल जाते, मर के भी तुम हमें याद आते। तुम्हें पता बेवफा हम नहीं।’ ज्योति ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी भी शेयर किया था कुछ दिन पहले ज्योति सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर किया था, जिसमें लिखा था, ‘स्त्रियों को कमजोर केवल राक्षसों ने बोला है, देवताओं ने तो हमेशा ही शक्ति कह के ही संबोधित किया है..!!’ वहीं, दूसरे पोस्ट में लिखा है, ‘विश्वास वही है.. जब आंखें आंसुओ से भरी हों, और होंठ फिर भी कहें महादेव अच्छा करेंगे।’
हाथ में किताब लिए झूला झूलती भी नजर आईं यह पहली बार नहीं है, जब ज्योति ने इस तरह की चीजें पोस्ट की है। इससे पहले भी उन्होंने एक रील सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिसमें वो हाथ में किताब लिए झूला झूलती नजर आ रही हैं। बैकग्राउंड में फिल्म ‘देवदास’ का सैड सॉन्ग बज रहा है। बोल है- ‘बैरी पिया बड़ा बेदर्दी..दिल का दर्द न जाने कोई..।’ उनके हाथों ने एक पीला फूल नजर आ रहा है। खास बात ये है कि इसमें ज्योति बिना सिंदूर के नजर आ रही हैं।
ज्योति बोलीं- पवन सिंह को गाली सुनने वाली लड़की पसंद है ज्योति सिंह ने इंटरव्यू में कहा था कि, पवन सिंह को घूंघट में रहने वाली लड़की पसंद है। वो लड़की जो फोन के बारे में जानती न हो। पति जो भी बोले, मां-बहन की गाली दे। वो सिर झुकाकर बातें सुने, लेकिन उसका जवाब न दे। वैसी ही लड़की पवन जी को पसंद है। मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा पछतावा शादी है। अब किसी से कोई डर नहीं लगता। पवन सिंह और ज्योति सिंह के तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है। ज्योति ने कहा था कि अब उन्हें शादी से डर लगने लगा है। पवन ने उनके 8 साल बर्बाद कर दिए। ज्योति ने पवन से 10 करोड़ रुपए एलिमनी मांगी है। अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। इसमें लिखा है, ‘समाज अक्सर उन बेटियों की कहानी नहीं सुनता जो जिंदा रहकर हर दिन लड़ रही हैं, लेकिन जिन कहानियों में किसी बेटी की चीख आखिरी खामोशी बन जाती है, उनमें वही समाज सबसे ज्यादा दिलचस्पी लेने लगता है।’ पवन सिंह ने कहा था, ज्योति के साथ रहना अब संभव नहीं पवन सिंह कोर्ट में कह चुके हैं कि ज्योति सिंह के साथ रहना अब संभव नहीं है। पवन सिंह के बयान के बाद ज्योति सिंह अपने इंस्टाग्राम पर लगातार रील्स और स्टेटस के जरिए इशारों में अपनी बात कह रही हैं। कुछ दिन पहले ज्योति ने रील शेयर करते हुए अलका याग्निक का गाना लगाया था। इसके बोल थे – ‘अगर तुम ये दिल मांग लेते जानेमन हम तुम्हें जान देते। तुम्हें कैसे हम भूल जाते, मर के भी तुम हमें याद आते। तुम्हें पता बेवफा हम नहीं।’ ज्योति ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी भी शेयर किया था कुछ दिन पहले ज्योति सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर किया था, जिसमें लिखा था, ‘स्त्रियों को कमजोर केवल राक्षसों ने बोला है, देवताओं ने तो हमेशा ही शक्ति कह के ही संबोधित किया है..!!’ वहीं, दूसरे पोस्ट में लिखा है, ‘विश्वास वही है.. जब आंखें आंसुओ से भरी हों, और होंठ फिर भी कहें महादेव अच्छा करेंगे।’
हाथ में किताब लिए झूला झूलती भी नजर आईं यह पहली बार नहीं है, जब ज्योति ने इस तरह की चीजें पोस्ट की है। इससे पहले भी उन्होंने एक रील सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिसमें वो हाथ में किताब लिए झूला झूलती नजर आ रही हैं। बैकग्राउंड में फिल्म ‘देवदास’ का सैड सॉन्ग बज रहा है। बोल है- ‘बैरी पिया बड़ा बेदर्दी..दिल का दर्द न जाने कोई..।’ उनके हाथों ने एक पीला फूल नजर आ रहा है। खास बात ये है कि इसमें ज्योति बिना सिंदूर के नजर आ रही हैं।
ज्योति बोलीं- पवन सिंह को गाली सुनने वाली लड़की पसंद है ज्योति सिंह ने इंटरव्यू में कहा था कि, पवन सिंह को घूंघट में रहने वाली लड़की पसंद है। वो लड़की जो फोन के बारे में जानती न हो। पति जो भी बोले, मां-बहन की गाली दे। वो सिर झुकाकर बातें सुने, लेकिन उसका जवाब न दे। वैसी ही लड़की पवन जी को पसंद है। मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा पछतावा शादी है। अब किसी से कोई डर नहीं लगता।


