शेखपुरा में ट्रैक्टर ने बच्चे को रौंदा, मौत:मवेशी को चारा देकर घर लौट रहा था, फरीदपुर गांव में एक्सीडेंट

शेखपुरा में ट्रैक्टर ने बच्चे को रौंदा, मौत:मवेशी को चारा देकर घर लौट रहा था, फरीदपुर गांव में एक्सीडेंट

शेखपुरा जिले के मेहूस थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव में मंगलवार को एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से 8 वर्षीय बालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान फरीदपुर निवासी मदन यादव के इकलौते पुत्र आर्यन कुमार उर्फ कारू के रूप में हुई है। यह घटना तब हुई जब बालक अपने गौशाला में मवेशी को चारा देकर घर लौट रहा था। घर के पास ही गांव के एक गोबर और कंपोस्ट खाद लदे ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया। ग्रामीणों ने तुरंत सदर अस्पताल शेखपुरा पहुंचाया घटना में गंभीर रूप से घायल बालक को ग्रामीणों ने तुरंत सदर अस्पताल शेखपुरा पहुंचाया। हालांकि, वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दुखद घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम पसर गया। शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी मृतक के पिता मदन यादव इन दिनों गुजरात में मजदूरी करते हैं। मेहूस थाना की अपर थाना अध्यक्ष सह पुलिस सब इंस्पेक्टर पूनम कुमारी ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना मिली है। लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, अस्पताल में बालक को मृत घोषित किए जाने के बाद, गांव से आए लोग शव को बिना पोस्टमार्टम कराए ही वापस गांव ले गए। इस कारण मृतक के शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। शेखपुरा जिले के मेहूस थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव में मंगलवार को एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से 8 वर्षीय बालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान फरीदपुर निवासी मदन यादव के इकलौते पुत्र आर्यन कुमार उर्फ कारू के रूप में हुई है। यह घटना तब हुई जब बालक अपने गौशाला में मवेशी को चारा देकर घर लौट रहा था। घर के पास ही गांव के एक गोबर और कंपोस्ट खाद लदे ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया। ग्रामीणों ने तुरंत सदर अस्पताल शेखपुरा पहुंचाया घटना में गंभीर रूप से घायल बालक को ग्रामीणों ने तुरंत सदर अस्पताल शेखपुरा पहुंचाया। हालांकि, वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दुखद घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम पसर गया। शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी मृतक के पिता मदन यादव इन दिनों गुजरात में मजदूरी करते हैं। मेहूस थाना की अपर थाना अध्यक्ष सह पुलिस सब इंस्पेक्टर पूनम कुमारी ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना मिली है। लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, अस्पताल में बालक को मृत घोषित किए जाने के बाद, गांव से आए लोग शव को बिना पोस्टमार्टम कराए ही वापस गांव ले गए। इस कारण मृतक के शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *