मोतिहारी के हरसिद्धि थाना क्षेत्र में हरसिद्धि-छपवा मुख्य पथ किनारे मक्के के खेत से एक युवक का शव बरामद हुआ है। प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। मृतक की पहचान संग्रामपुर थाना क्षेत्र के परसौना गांव निवासी स्वर्गीय सुखल साह के 30 वर्षीय पुत्र रमेश साह के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही हरसिद्धि थानाध्यक्ष सुनील कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने आशंका जताई है कि युवक की हत्या कहीं और करके शव को यहां लाकर फेंका गया है। एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम बुलाई गई पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है। हत्या के पीछे के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस प्रेम प्रसंग, आपसी रंजिश और दोस्ती में दुश्मनी जैसे सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि जांच के लिए एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम बुलाई गई है। मृतक रमेश साह की तीन बहनों की शादी घटनास्थल से लगभग आधा किलोमीटर दूर पनापुर गांव में हुई है। घटना की खबर मिलते ही बहनों के परिजन मौके पर पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने बताया कि रमेश को आखिरी बार रविवार को गांव में देखा गया था। जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने की मांग ग्रामीणों के अनुसार, रमेश साह अपने बहनोई के पास नेपाल में रहकर काम करता था, जहां उसके बहनोई की दुकान है। इस घटना के बाद इलाके में भय और दहशत का माहौल है। बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए और पुलिस से जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने की मांग कर रहे हैं। मोतिहारी के हरसिद्धि थाना क्षेत्र में हरसिद्धि-छपवा मुख्य पथ किनारे मक्के के खेत से एक युवक का शव बरामद हुआ है। प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। मृतक की पहचान संग्रामपुर थाना क्षेत्र के परसौना गांव निवासी स्वर्गीय सुखल साह के 30 वर्षीय पुत्र रमेश साह के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही हरसिद्धि थानाध्यक्ष सुनील कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने आशंका जताई है कि युवक की हत्या कहीं और करके शव को यहां लाकर फेंका गया है। एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम बुलाई गई पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है। हत्या के पीछे के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस प्रेम प्रसंग, आपसी रंजिश और दोस्ती में दुश्मनी जैसे सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि जांच के लिए एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम बुलाई गई है। मृतक रमेश साह की तीन बहनों की शादी घटनास्थल से लगभग आधा किलोमीटर दूर पनापुर गांव में हुई है। घटना की खबर मिलते ही बहनों के परिजन मौके पर पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने बताया कि रमेश को आखिरी बार रविवार को गांव में देखा गया था। जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने की मांग ग्रामीणों के अनुसार, रमेश साह अपने बहनोई के पास नेपाल में रहकर काम करता था, जहां उसके बहनोई की दुकान है। इस घटना के बाद इलाके में भय और दहशत का माहौल है। बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए और पुलिस से जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने की मांग कर रहे हैं।


