समाजवादी पार्टी से दो बार पार्षद रहे 70 वर्षीय हाजी खलील ने चौथा निकाह किया है। उन्होंने अपने से उम्र में 50 साल छोटी युवती से निकाह किया, पूर्व पार्षद की दूसरी पत्नी आज अपने बेटे को लेकर पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंची। जहां एडिशनल पुलिस कमिश्नर केशव कुमार चौधरी को लिखित में शिकायत पत्र दिया। दूसरी पत्नी ने आरोप लगाया है कि मेरे पति की उम्र 70 साल है, और वह 11 बच्चों का बाप है। हर पत्नी से बच्चे पैदा करता है उसके कुछ समय बाद उसे छोड़ देता है, या घर से निकाल देता है। अब 20 साल की युवती से निकाह कर चौथी पत्नी के साथ रह रहा है। पत्नी ने कहा पुलिस में शिकायत कर मुझे मर्डर की धमकी दी है। एडिशनल पुलिस कमिश्नर ने पूरे मामले में जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। दो बार पार्षद रह चुका है हाजी खलील गाजियाबाद के कोतवाली थाना क्षेत्र के कैला भट्टा निवासी हाजी खलील सपा नेता है, और वह समाजवादी पार्टी से दो बार पार्षद रह चुके हैं। पूर्व में जमीनों पर अवैध कब्जे के भी आरोप लगा चुके हैं। दूसरी पत्नी नाजरीन ने आरोप लगाया की हाजी खलील ने 30 साल पहले मुझे झूठा आश्वासन देकर शादी की थी। बाद में मुझे पता चला कि यह पहली पत्नी और उसके सात बच्चों के साथ दूसरे स्थान पर रहता है। उसके बाद इसने कहा कि मैं परेशान नहीं करूंगा। पति ने झूठ बोलकर मुझसे निकाह कहा किया था। जिसमें पहली पत्नी और उसके बच्चों के बारे में छुपाया। दूसरी पत्नी नाजरीन ने बताया कि मुझसे हाजी खलील पर दो बेटी और एक बेटा है। कुछ दिन पहले हाजी खलील ने 40 साल की एक युवती से तीसरा निकाह किया और उसे एक बच्चा था, लेकिन उसे भी छोड़ दिया। जिसके बाद वह दिल्ली में चली गई। 20 साल की यास्मीन से निकाह किया दूसरी पत्नी नाजरीन ने एडिशनल पुलिस कमिश्नर से शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि पति हाजी खलील ने 20 साल की यासमीन से चौथा निकाह किया है। पति उसे अलग मकान पर रखे हुए हैं, जब मुझे पता चला और मैंने विरोध किया तो मुझे और मेरे बेटे को घर से निकलाते हुए हत्या की धमकी दी। पीड़िता ने कहा कि खलील अपनी संपत्ति को चौथी पत्नी के नाम करना चाहता है, और चौथी पत्नी पति से उम्र मे 50 साल छोटी है। वह संपत्ति हड़पने की नीयत से निकाह किया है।


