मंडी में बेटे-बहू ने पिता को दराट-डंडों से पीटा:गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, घर का ताला तोड़ने से रोकने पर हुआ विवाद

मंडी में बेटे-बहू ने पिता को दराट-डंडों से पीटा:गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, घर का ताला तोड़ने से रोकने पर हुआ विवाद

मंडी जिले के लडभड़ोल क्षेत्र की कोलंग पंचायत के डगू गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बेटे और बहू पर अपने 63 वर्षीय पिता प्रेम सिंह पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगा है। इस हमले में बुजुर्ग प्रेम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ित प्रेम सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनके बेटे ने लव मैरिज की है। बहू पहले से शादीशुदा थी। प्रेम सिंह के अनुसार उनके बेटे और बहू घर के ताले तोड़ रहे थे। यह देख उन्होंने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस पर दोनों भड़क गए और उन पर हमला कर दिया। दराट और डंडों से की पिटाई आरोप है कि पहले उनके सिर पर पीछे से किसी भारी वस्तु से वार किया गया, जिससे वे जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद दराट और डंडों से उनकी पिटाई की गई।शोर सुनकर जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तो आरोपी वहां से फरार हो गए। घायल प्रेम सिंह ने स्वयं 108 एंबुलेंस को फोन किया, जिसके बाद उन्हें सिविल अस्पताल लडभड़ोल ले जाया गया। गंभीर हालत में रेफर अस्पताल में डॉक्टर की अनुपस्थिति के कारण नर्स ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया। हालांकि, उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जोगिंदरनगर अस्पताल रेफर कर दिया गया। लडभड़ोल पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और पीड़ित प्रेम सिंह के बयान दर्ज कर लिए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उनके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और स्थानीय लोग इसे लेकर गहरा आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *