ग्राम पंचायत पवाना अहीर स्थित सेठ मूलचंद प्रभूदयाल राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में कक्षा 12 के छात्रों के लिए आयोजित 15 दिवसीय समाज सेवा शिविर का विधिवत समापन हो गया। इस 15 दिवसीय शिविर में छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न समाजोपयोगी, सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन हुआ। छात्रों ने इन गतिविधियों में भाग लेकर व्यक्तित्व विकास के गुर सीखे और अपने अनुभव साझा किए। छात्रों ने अनुभव साझा किए छात्रों ने मंच पर अपने अनुभवों को साझा करते हुए बताया- इस आयोजन से उन्हें अपनी छिपी प्रतिभा को सामने लाने का अवसर मिला और उनके आत्मविश्वास में वृद्धि हुई। प्रवक्ता डॉ. रामकरण यादव और समाजसेवी गिरधारी लाल यादव ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए समाज सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़ना जीवन में अत्यंत आवश्यक है। छात्रों को स्व-अनुशासन का पाठ पढ़ाया शिविर प्रभारी व्याख्याता सुमन चौहान और अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी मधु यादव ने छात्रों को स्व-अनुशासन का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति ही देश का वास्तविक भविष्य है, और अनुशासित व जिम्मेदार युवा ही राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। शिविर के अंतिम दिन छात्रों ने स्कूल परिसर की सफाई की और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। समापन समारोह के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित भी किया गया। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ, स्थानीय प्रबुद्धजन और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।


