मेरठ के आसमान में दिखा स्मोक रिंग:वीडियो बनाकर लोगों ने किया वायरल, बोले एलियन आ गए

मेरठ के आसमान में दिखा स्मोक रिंग:वीडियो बनाकर लोगों ने किया वायरल, बोले एलियन आ गए

मेरठ के आसमान में बृहस्पतिवार शाम 7 बजे के करीब काले रंग का एक गोल घेरा, छल्ला या कहें गोल रिंग दिखाई दिया। इसे देखकर लोग आश्चर्य में पड़ गए। लोगों को लगा कि आसमान से शायद कोई स्पेस मशीन आ रही है। जिसमें एलियन हो सकते हैं। वहीं कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर शेयर भी कर दिया। लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि ये गोल घेरा कोई एलियन क्राफ्ट नहीं बल्कि स्मोक रिंग है। जो प्रदूषण के कारण बनी थी। लोगो ने बनाए वीडियो गुरुवार शाम को अचानक बिजली बंबा बाईपास के इलाके में आसमान में काले रंग का बड़ा गोल छल्ला दिखाई दिया। ये देखकर लोग हैरान हो गए। लोगों ने इसे रहस्यमयी घटना मानकर इसका वीडियो बनाकर शेयर कर दिया। लोगों में चर्चा का विषय बन गया। लोगों को लगा कि ये कोई उड़नतश्तरी है। थोड़ी देर ये छल्ला नजर आया फिर गायब हो गया। फैक्ट्री से निकलने वाला धुंआ है पूरे मामले पर एनएएस कॉलेज में साइंस प्रोफेसर और जिला विज्ञान केंद्र के कोर्डिनेटर दीपक शर्मा का कहना है कि यह चिमनी से निकले धुएं का स्मोक रिंग था। इसमें कार्बन और राख का मिश्रण होता है। यह किसी फैक्ट्री की चिमनी, विस्फोट या धुएं के दबाव से बनने वाली गोलाकार आकृति हो सकती है। जब धुआं एक विशेष दबाव और गति से निकलता है, तो वह हवा में छल्ले का आकार ले लेता है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *