पूर्णिया में 10 लाख की स्मैक जब्त:पश्चिम बंगाल से लेकर आ रहे थे खेप, दो तस्कर गिरफ्तार

पूर्णिया में पुलिस ने स्मैक की खेप पकड़ी है। सदर थाना क्षेत्र के शिशाबाड़ी एसएसबी कैंप के पास गाड़ी जांच के दौरान पुलिस ने एक स्कॉर्पियो से 800 ग्राम स्मैक बरामद करते हुए दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की बाजार में कीमत 10 लाख है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्कॉर्पियो और दो मोबाइल फोन भी जब्त किया है एसडीपीओ 1 अभिनव परासर ने बताया कि एसपी के निर्देश पर जिले में विशेष गाड़ी जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में सदर थाना पुलिस ने शिशाबाड़ी एसएसबी कैंप के पास मुख्य सड़क पर घेराबंदी कर गाड़ी की जांच शुरू की। इसी दौरान एक संदिग्ध स्कॉर्पियो को रोक कर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान गाड़ी से 800 ग्राम स्मैक बरामद होने के बाद पुलिस ने उसमें सवार दोनों युवकों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। मधेपुरा के रहने वाले है दोनों बदमाश गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मधेपुरा के सिंघेश्वर थाना क्षेत्र निवासी दिलवर कुमार और घेलाड़ थाना क्षेत्र निवासी रंजीत कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने पुलिस को बताया कि वे पश्चिम बंगाल के कलियाचक इलाके से स्मैक लेकर आए थे और इसे मधेपुरा में बेचने की तैयारी थी। हालांकि इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि स्मैक की खेप पश्चिम बंगाल के कलियाचक क्षेत्र से लाई गई थी। उनका उद्देश्य इसे मधेपुरा में खपाना था। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों पहले भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं। आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस पुलिस अब उनके पुराने मामलों और संपर्कों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आखिर यह खेप किसके लिए लाई जा रही थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। इस मामले के तार किसी बड़े नशा तस्करी नेटवर्क से भी जुड़े हो सकते हैं। दोनों आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं। कार्रवाई के दौरान सदर सीडीपीओ 1 अभिनव परासर के नेतृत्व में सदर थाना और गुलाबबाग टीओपी की संयुक्त टीम मौजूद थी। पुलिस का कहना है कि जिले में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा और इस धंधे से जुड़े हर व्यक्ति तक पहुंचने की कोशिश की जाएगी। पूर्णिया में पुलिस ने स्मैक की खेप पकड़ी है। सदर थाना क्षेत्र के शिशाबाड़ी एसएसबी कैंप के पास गाड़ी जांच के दौरान पुलिस ने एक स्कॉर्पियो से 800 ग्राम स्मैक बरामद करते हुए दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की बाजार में कीमत 10 लाख है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्कॉर्पियो और दो मोबाइल फोन भी जब्त किया है एसडीपीओ 1 अभिनव परासर ने बताया कि एसपी के निर्देश पर जिले में विशेष गाड़ी जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में सदर थाना पुलिस ने शिशाबाड़ी एसएसबी कैंप के पास मुख्य सड़क पर घेराबंदी कर गाड़ी की जांच शुरू की। इसी दौरान एक संदिग्ध स्कॉर्पियो को रोक कर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान गाड़ी से 800 ग्राम स्मैक बरामद होने के बाद पुलिस ने उसमें सवार दोनों युवकों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। मधेपुरा के रहने वाले है दोनों बदमाश गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मधेपुरा के सिंघेश्वर थाना क्षेत्र निवासी दिलवर कुमार और घेलाड़ थाना क्षेत्र निवासी रंजीत कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने पुलिस को बताया कि वे पश्चिम बंगाल के कलियाचक इलाके से स्मैक लेकर आए थे और इसे मधेपुरा में बेचने की तैयारी थी। हालांकि इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि स्मैक की खेप पश्चिम बंगाल के कलियाचक क्षेत्र से लाई गई थी। उनका उद्देश्य इसे मधेपुरा में खपाना था। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों पहले भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं। आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस पुलिस अब उनके पुराने मामलों और संपर्कों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आखिर यह खेप किसके लिए लाई जा रही थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। इस मामले के तार किसी बड़े नशा तस्करी नेटवर्क से भी जुड़े हो सकते हैं। दोनों आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं। कार्रवाई के दौरान सदर सीडीपीओ 1 अभिनव परासर के नेतृत्व में सदर थाना और गुलाबबाग टीओपी की संयुक्त टीम मौजूद थी। पुलिस का कहना है कि जिले में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा और इस धंधे से जुड़े हर व्यक्ति तक पहुंचने की कोशिश की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *