खगड़िया में सो रही वाइफ को गोली मारी:अवैध संबंध को लेकर लंबे समय से तनाव, आरोपी अरेस्ट; बेटी ने लिखाई रिपोर्ट

खगड़िया के महेशखूंट थाना क्षेत्र अंतर्गत पतला वार्ड संख्या-17 में मंगलवार देर रात एक घटना सामने आई, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को अरेस्ट कर लिया है। मृतका की पहचान चुन्नी देवी के रूप में हुई है। आरोप है कि उनके पति शिवाकांत सिंह (46 वर्ष) ने रात करीब 11:30 बजे उस समय उन्हें गोली मार दी, जब वह घर में सो रही थी। सिर में गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बालिग बेटी ने 112 पर सूचना दी, जिसके बाद थाना पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया गया। और छापेमारी दल ने आरोपी को धर दबोचा। देखें, मौके से आई तस्वीरें… सिलसिलेवार पढ़ें, पूरा मामला… बेटी के आवेदन पर मामला दर्ज, जांच शुरू घटना के संबंध में मृतका की पुत्री द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर महेशखूंट थाना में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1)/61(2) तथा शस्त्र अधिनियम की धारा 27 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्पेशल टीम और सशस्त्र बल ने की छापेमारी मामले की गंभीरता को देखते हुए गोगरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (DSP) साक्षी कुमारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। उनके निर्देश पर महेशखूंट थाना पुलिस ने त्वरित छापेमारी करते हुए आरोपी शिवाकांत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी दल में थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल शामिल थे। DSP बोलीं-पारिवारिक विवाद में हत्या का मामला प्रेस वार्ता के दौरान DSP साक्षी कुमारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद इस घटना की मुख्य वजह प्रतीत हो रही है। आशंका जताई जा रही है कि मृतका के अवैध संबंध को लेकर पति-पत्नी के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा था। यह भी जानकारी सामने आई है कि मृतका अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती थी और घर छोड़ने की तैयारी में थी, जिससे आरोपी नाराज था। पेशी पर गए थे कोर्ट, घर लौटने के बाद विवाद बताया जा रहा है कि घटना से एक दिन पूर्व दंपति किसी अन्य मामले में खगड़िया न्यायालय में पेशी पर गए थे। घर लौटने के बाद दोनों के बीच विवाद और बढ़ गया, जिसके बाद आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही। खगड़िया के महेशखूंट थाना क्षेत्र अंतर्गत पतला वार्ड संख्या-17 में मंगलवार देर रात एक घटना सामने आई, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को अरेस्ट कर लिया है। मृतका की पहचान चुन्नी देवी के रूप में हुई है। आरोप है कि उनके पति शिवाकांत सिंह (46 वर्ष) ने रात करीब 11:30 बजे उस समय उन्हें गोली मार दी, जब वह घर में सो रही थी। सिर में गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बालिग बेटी ने 112 पर सूचना दी, जिसके बाद थाना पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया गया। और छापेमारी दल ने आरोपी को धर दबोचा। देखें, मौके से आई तस्वीरें… सिलसिलेवार पढ़ें, पूरा मामला… बेटी के आवेदन पर मामला दर्ज, जांच शुरू घटना के संबंध में मृतका की पुत्री द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर महेशखूंट थाना में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1)/61(2) तथा शस्त्र अधिनियम की धारा 27 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्पेशल टीम और सशस्त्र बल ने की छापेमारी मामले की गंभीरता को देखते हुए गोगरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (DSP) साक्षी कुमारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। उनके निर्देश पर महेशखूंट थाना पुलिस ने त्वरित छापेमारी करते हुए आरोपी शिवाकांत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी दल में थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल शामिल थे। DSP बोलीं-पारिवारिक विवाद में हत्या का मामला प्रेस वार्ता के दौरान DSP साक्षी कुमारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद इस घटना की मुख्य वजह प्रतीत हो रही है। आशंका जताई जा रही है कि मृतका के अवैध संबंध को लेकर पति-पत्नी के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा था। यह भी जानकारी सामने आई है कि मृतका अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती थी और घर छोड़ने की तैयारी में थी, जिससे आरोपी नाराज था। पेशी पर गए थे कोर्ट, घर लौटने के बाद विवाद बताया जा रहा है कि घटना से एक दिन पूर्व दंपति किसी अन्य मामले में खगड़िया न्यायालय में पेशी पर गए थे। घर लौटने के बाद दोनों के बीच विवाद और बढ़ गया, जिसके बाद आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *