सीतापुर किशोर की मौत, पोस्टमार्टम में हैंगिंग की पुष्टि:परिजनों ने गांव के युवक पर लगाया था हत्या का आरोप, पुलिस तफ्तीश में जुटी

सीतापुर किशोर की मौत, पोस्टमार्टम में हैंगिंग की पुष्टि:परिजनों ने गांव के युवक पर लगाया था हत्या का आरोप, पुलिस तफ्तीश में जुटी

सीतापुर के खैराबाद थाना इलाके में 10 वर्षीय किशोर का शव लटकता मिलने के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हैंगिंग होने की पुष्टि हुई है। लेकिन परिजनों ने गांव के ही एक व्यक्ति पर हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप लगाया था। पुलिस की निगरानी में देर रात शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया है और पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। जानकारी के अनुसार ग्राम कैमहरा निवासी चेतराम का 10 वर्षीय पुत्र रजनीश बुधवार की रात करीब 1:00 बजे गांव के बाहर पेड़ से लटका हुआ मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। वहीं मृतक के पिता ने गांव के ही मेवालाल पर रंजिश के चलते हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप लगाया था। गुरुवार शाम डॉक्टरों की निगरानी में हुए पोस्टमार्टम में किशोर की मौत की वजह हैंगिंग आई है। यानी किशोर की मौत की वजह आत्महत्या है। वही परिजनों ने भी शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह का कहना है कि आरोपी के आधार पर टैक्टिस की जा रही है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह साफ हो गई है और शरीर पर किसी प्रकार के चोटों की पुष्टि भी नहीं हुई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *